लगातार तीसरी बार चैंपियन बनेगी RCB? पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बता दिया मास्टर प्लान

आरसीबी ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर बैक टू बैक दो बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है. इससे पहले सीएसके और मुंबई इंडियंस ऐसा कारनामा कर चुकी है. आरसीबी लगातार तीसरा खिताब भी अपने नाम कर सकती है.

Cricket News (39)
1 / 6

आईपीएल 2026 में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरा खिताब जीता. आरसीबी की ओर से ज्यादातर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. विराट कोहली इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी रहे, जबकि भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने. ऐसे में आरसीबी अब आईपीएल 2027 में लगातार तीसरा खिताब अपने नाम कर सकती है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने इसका मास्टरप्लान भी तैयार कर लिया है.  

विज्ञापन

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया मंत्र

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया मंत्र2 / 6

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा को लगता है कि आरसीबी आईपीएल 2027 में अपना तीसरा खिताब अपने नाम कर सकती है. आकाश चोपड़ा ने आरसीबी के लगभग सभी खिलाड़ियों पर भविष्यवाणी की है.

विज्ञापन

आरसीबी सबसे मजबूत टीम

आरसीबी सबसे मजबूत टीम3 / 6

उन्होंने कहा “आप किसी को भी रिलीज नहीं कर सकते. इसलिए आपको अतिरिक्त पैसा नहीं मिलेगा. आप इस यूनिट से ज्यादा मजबूत नहीं हो सकते. चोटें ही एकमात्र कारक हैं. मुझे नहीं लगता कि फॉर्म कोई मायने रखेगी क्योंकि उनके पास इतने अनुभवी खिलाड़ी हैं. जितेश शर्मा की फॉर्म अगले साल खराब नहीं रहेगी."

आरसीबी के पास बहुत दम

आरसीबी के पास बहुत दम4 / 6

उन्होंने आगे कहा "फिल साल्ट चोटिल नहीं रहेंगे. जैकब बेथेल इससे बेहतर प्रदर्शन करके आएंगे. विराट कोहली कहीं नहीं जा रहे हैं. देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार, टिम डेविड के साथ, शानदार रहे हैं और रोमारियो हर साल बेकार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नहीं होंगे. गेंदबाजी में, चोटों को लेकर थोड़ी चिंता रहती है, लेकिन बस यही एक बात है. इसके अलावा, उन्हें एक बार फिर बहुत अच्छा सीजन खेलना चाहिए.”

विज्ञापन

सफलता के फॉर्मूले पर टिके रहने की जरूरत

सफलता के फॉर्मूले पर टिके रहने की जरूरत5 / 6

आकाश का मानना है कि अगर एक बार सफलता मिल जाए तो आपकी चैंपियन बनने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. उन्होंने कहा "लगातार तीसरी जीत संभव है. यह हैट्रिक भी हो सकती है क्योंकि इसमें एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू है. अगर मेगा ऑक्शन के बाद आपका पूरा साल अच्छा जाता है, तो आपकी सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है, क्योंकि एक बार सफलता का फॉर्मूला मिल जाए, तो बस उसी पर टिके रहना होता है."

आरसीबी का शानदार प्रदर्शन

आरसीबी का शानदार प्रदर्शन6 / 6

आरसीबी ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग स्टेज में टेबल टॉप किया. इसके बाद पहले क्वालीफायर में गुजरात को हराकर फाइनल का टिकट कटाया, जबकि फाइनल में एक बार फिर जीटी को हराकर दूसरे खिताब पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन