GT vs CSK मैच में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? 'येलो आर्मी' ने कर दिया कंफर्म
Will MS Dhoni Play GT vs CSK Match: जब इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू हुआ था, तब भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि वो एक बार फिर मैदान में महेंद्र सिंह धोनी को चौके-छक्कों की बरसात करते हुए देख पाएंगे, लेकिन इंजरी के कारण वो अब तक आईपीएल 2026 का एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं.

21 मई की शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 'येलो आर्मी' अपना आखिरी लीग मैच खेलने को तैयार है, ऐसे में क्या एमएस आईपीएल का ये अहम मुकाबला खेल पाएंगे या नहीं. इसको लेकर खुद चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से बयान आ चुका है.
2 / 7चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी ने इस बात को कंफर्म किया कि अंगूठे में चोट लगने के कारण एमएस धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, अगर 'येलो आर्मी' प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेती है, तो CSK के लेजेंड टीम में वापसी कर सकते हैं.
3 / 7माइकल हसी ने कहा, 'मैं इस बात को कंफर्म कर सकता हूं कि वो इस वक्त टीम के साथ मौजूद नहीं हैं, लेकिन अगर हम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेते हैं, तो वो निश्चित तौर पर टीम के साथ वापस जुड़ जाएंगे. उनके अंगूठे में थोड़ी तकलीफ है, जो अब ठीक हो रही है, लेकिन वो इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होंगे. हालांकि उम्मीद है कि अगर हम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो तब तक वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे.'
4 / 7एमएस धोनी की वापसी को लेकर बनी अनिश्चितता पूरे सीजन में चर्चा का एक अहम विषय बनी रही है. सीएसके इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 13 मैचों में 12 अंकों के साथ छठी पोजीशन पर है और उसके पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का एक हल्का सा मौका बाकी है.
5 / 7अगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स जीत जाती है, तो वो 14 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगी, हालांकि टॉप-चार में जगह पक्की करने के लिए इस फ्रेंचाइजी को अभी भी लीग के बाकी मैचों के नतीजों पर डिपेंड रहना होगा.
6 / 7CSK लगातार 2 हार के बाद इस अहम मुकाबले में उतर रही है. 5 बार की चैंपियन टीम को पहले लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा और उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी, जहां ईशान किशन ने 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच विनिंग पारी खेली थी.
7 / 7माइकल हसी ने कहा, 'जाहिर है, इस हार ने हमारे लिए टॉप-चार में जगह बनाना और भी मुश्किल बना दिया है. निजी तौर पर, हर खिलाड़ी इस हार से कुछ न कुछ सबक लेगा, लेकिन अब हमें जल्द से जल्द आगे बढ़ना होगा. जाहिर है, मैच खत्म होने के बाद हम सभी काफी निराश थे.'