आयरलैंड और इंग्लैंड टी-20 सीरीज से अचानक क्यों बाहर हुए मोहम्मद सिराज? BCCI ने बताई बड़ी वजह

आयरलैंड और इंग्लैंड दौर पर भारतीय टीम टी-20 सीरीज के लिए रवाना होने वाली है. ऐसे में बीसीसीआई ने अचानक मोहम्मद सिराज को स्क्वाड से रिलीज कर दिया. आइए जानते हैं इसकी वजह.

AI Created Image
1 / 6
AI Created Image

भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कुछ दिन पहले ही हुआ था, जिसमें मोहम्मद सिराज को जगह मिली थी. हालांकि 9 जून को बीसीसीआई ने भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया और मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर कर दिया.  

विज्ञापन

बीसीसीआई ने किया बदलाव

बीसीसीआई ने किया बदलाव2 / 6

मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा बने थे. लेकिन अचानक बीसीसीआई ने उन्हें बाहर कर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल कर लिया. इसके पीछे की वजह बीसीसीआई ने बताई है. बोर्ड ने कहा है कि वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए ये कदम उठाया गया है. Photo Source: Mohammed Siraj Instagram

विज्ञापन

क्यों बाहर हुए सिराज?

क्यों बाहर हुए सिराज?3 / 6

बीसीसीआई ने कहा  "बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम प्रबंधन के बीच हुई चर्चा के बाद, सिराज को उनके कार्यभार प्रबंधन कार्यक्रम के तहत आराम करने की सलाह दी गई है. यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय सीजन की लंबी शुरुआत से पहले पर्याप्त स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है." Photo Source: Mohammed Siraj Instagram

26 जून से आगाज

26 जून से आगाज4 / 6

भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 28 जून को खेला जाना है. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना हो जाएगी. Photo Source: Mohammed Siraj Instagram

विज्ञापन

1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड की टी-20 सीरीज

1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड की टी-20 सीरीज5 / 6

इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को होगा, जबकि आखिरी मुकाबला 10 जुलाई को खेला जाना है. Photo Source: Mohammed Siraj Instagram

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ताजा स्क्वाड

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ताजा स्क्वाड6 / 6

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा. Photo Source: Mohammed Siraj Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन