'शरीर ने साथ छोड़ दिया', John Cena ने बताई WWE से संन्यास लेने की असली वजह

WWE में कई सालों तक जॉन सीना ने शानदार काम किया. उन्होंने फैंस का खूब मनोरंजन किया. पिछले साल उनका रिटायरमेंट टूर चला और अब वो रेसलिंग से रिटायर हो चुके हैं. सीना ने अब इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है.

John Cena
1 / 6
जॉन सीना ने किया बड़ा खुलासा (Photo: WWE.com)

John Cena: WWE अब जॉन सीना के बिना अधूरा लग रहा है. उन्होंने कई सालों तक फैंस का खूब मनोरंजन किया. उनकी फैन-फॉलोइंग पूरी दुनिया में है. हर जगह उन्हें प्यार मिलता है. आज भी वो रिंग में आते हैं तो दर्शक खुशी से उछल पड़ते हैं. पिछले साल जॉन सीना ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया. सभी को लगा था कि वो कुछ साल और काम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने करियर का आखिरी मैच भी लड़ लिया. खैर सीना ने अब जाकर खुलासा किया है कि उन्होंने WWE से रिटायर होने का फैसला क्यों लिया. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

सीना के लिए 2025 रहा शानदार

सीना के लिए 2025 रहा शानदार2 / 6

2025 में पूरे साल जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चला. उन्होंने अपने पुराने विरोधियों का सामना किया. साथ ही साथ कुछ रिकॉर्ड भी कायम किए. सीना ने अपना पूरा वक्त WWE फैंस को दिया. वो WWE के साथ खाल पल बिताना चाहते थे. अन्य रेसलर्स ने भी उनका पूरा समर्थन किया. सबसे बड़ी बात है कि उन्हें ट्रिपल एच ने क्रिएटिव फ्रीडम दी थी. वो जैसा चाहते थे वैसा ही किया. ब्रॉक लैसनर ने भी उनसे लड़ने के लिए वापसी की. लैसनर के खिलाफ सीना को हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सीना ने खोला बड़ा राज

सीना ने खोला बड़ा राज3 / 6

WrestleRant को हाल ही में जॉन सीना ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर सीना ने रेसलिंग करियर को लेकर खुलकर बात की. हर सवाल का जवाब उन्होंने दिया. उनसे रिटायरमेंट को लेकर भी पूछा गया था. सीना ने साफ कहा कि शरीर ने उनका साथ नहीं दिया और इस वजह से रिटायरमेंट लेना पड़ा. सीना ने कहा, "सच कहूं तो मैंने एक ही बात से रिटायरमेंट लिया. वो है शरीर पर पर पड़ने वाला असर."

सीना की फिजिक हो गई थी खराब

सीना की फिजिक हो गई थी खराब4 / 6

सीना ने कई सालों तक रेसलिंग की. इसका असर उनकी बॉडी पर भी पड़ा. उनकी सर्जरी भी चुकी हैं. सीना ने आगे कहा, " एक बात ये साफ थी कि फिजिकल रूप से मैं अब पहले जैसा बिल्कुल नहीं रहा. मेरी रफ्तार और इनर्जी भी कम हो गई है. मेरी ताकत भी घट गई है. इस वजह से मुझे फैसला लेना पड़ा. मैंने खुद ही फैसला लिया कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है.” (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सीना बीच-बीच में नज़र आते रहेंगे

सीना बीच-बीच में नज़र आते रहेंगे5 / 6

सीना इन-रिंग एक्शन से दूर हो गए हैं लेकिन उन्होंने WWE के साथ नाता नहीं तोड़ा है. वो कंपनी के साथ अभी भी कॉन्ट्रैक्ट में हैं. सीना बीच-बीच में आते रहेंगे. इस साल रेसलमेनिया 42 के होस्ट सीना ही थे. उनके आने से शो को चार चांद लग गए थे. सीना का इस्तेमाल आगे भी कंपनी द्वारा किया जाएगा. वो एक टूर्नामेंट का आयोजन भी करने वाले हैं, जिसके बारे में पूरी जानकारी कुछ ही समय बाद दे दी जाएगी. (Photo: WWE.com)

सीना को कब मिलेगा खास सम्मान?

सीना को कब मिलेगा खास सम्मान?6 / 6

जॉन सीना हॉल ऑफ फेम में शामिल होना डिजर्व करते हैं. उनका करियर ऐतिहासिक रहा है. अगले साल उन्हें ये सम्मान दिया जा सकता है. रेसलमेनिया के टाइम पर सेरेमनी का आयोजन होता है. अगले साल का रेसलमेनिया सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर सीना शिरकत कर सकते हैं. कंपनी इस तरह उनका प्रयोग कर तगड़ा बिजनेस भी कर सकती है. सीना को देखकर सऊदी के फैंस खुश हो जाएंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन