देखते ही Like करेंगे! ऐसी है KKR की ये वायरल फैन गर्ल, News 24 को बताया- क्यों पहनी थी पीली ड्रेस?

Sushmita Roy KKR Fan Girl: आईपीएल 2026 के एक मैच के दौरान येलो स्लीवलेस टॉप में नजर आने वाली इस खूबसूरत लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. पहली नजर में देखने पर ऐसा लगेगा कि ये चेन्नई सुपरकिंग्स की फैन गर्ल है, लेकिन इसके पीछे सच्चाई कुछ और है.

CSK Fan Girl Sushmita Roy 2
1 / 11
CSK Fan Girl Sushmita Roy

पीले लिबास में नजर आने वाली ये हसीना 19 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के दौरान ईडन गार्डन्स में मौजूद थी, तभी ब्रॉडकास्टर्स के कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो गई. क्रिकेट फैंस इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि ये क्यूट गर्ल आखिर है कौन? तो आइए हम आपके इस सवाल का जवाब दे रहे हैं.

विज्ञापन

क्यूट एक्सप्रेशन

क्यूट एक्सप्रेशन 2 / 11

कोलकाता के स्टेडियम में मौजूद ये मिस्ट्री गर्ल केकेआर टीम को सपोर्ट कर रही थी, अपनी पसंदीदा टीम के किसी प्लेयर की गलती पर वो थोड़ी मायूस हो गईं और उन्होंने उस वक्त एक क्यूट एक्सप्रेशन दिया, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि लोगों के मन में ये सवाल भी आ रहा था कि कोलकाता की फैन होकर उन्होंने सीएसके टीम के कलर के आउटफिट क्यों पहनी थी.

विज्ञापन

CSK फैन गर्ल की आई याद

CSK फैन गर्ल की आई याद 3 / 11

इस क्यूट एक्सप्रेशन को देखकर क्रिकेट के चाहने वालों को चेन्नई सुपरकिंग्स की फैन गर्ल आर्यप्रिया भुइयां की याद आ गई, जो साल 2025 के आईपीएल सीजन के दौरान वायरल हुईं थीं. दोनों का एक्शन और ड्रेस काफी मिलता जुलता नजर आ रहा था.

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल?

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? 4 / 11

कोलकाता नाइटराइडर्स की इस फैन गर्ल का नाम सुष्मिता रॉय है, वो पेशे से ब्यूटी पेजेंट, मॉडल, एक्ट्रेस और डाइटीशियन हैं. कोलकाता की रहने वाली सुष्मिता साल 2024 में मिस यूनिवर्स इंडिया कॉन्टेस्ट में थर्ड रनरअप बनीं थी, तब उर्वशी रौतेला ने उन्हें ताज पहनाया था. इसके बाद से वो कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने लगीं.

विज्ञापन

ईडन गार्डन्स में मैच देखना पसंद

ईडन गार्डन्स में मैच देखना पसंद 5 / 11

सुष्मिता रॉय ने न्यूज 24 के साथ खास बातचीत में बताया कि वो 2023 से लगातार ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइटराइडर्स के मैच देख रही हैं, आईपीएल के दौरान पहले भी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं. उन्होंने इस ऐतिहासिक स्टेडियम का एटमॉस्फेयर काफी पसंद आता है. यहां उन्हें अक्सर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का दीदार हो जाता है.

येलो ड्रेस क्यों पहनी?

येलो ड्रेस क्यों पहनी? 6 / 11

सुष्मिता ने हमें बताया कि उन्होंने 19 अप्रैल को केकेआर का ट्रेडमार्क कलर 'पर्पल' की जगह पीले रंग का टॉप इसलिए पहना था क्योंकि उस दिन अक्षय तृतीया था. इस रंग को काफी शुभ माना जाता है, सुष्मिता मानती हैं कि शायद यही वजह है कि उस दिन कोलकाता टीम ने आईपीएल 2026 की पहली जीत हासिल की.

विज्ञापन

कहां से की है पढ़ाई?

कहां से की है पढ़ाई? 7 / 11

एजुकेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो उन्होंने कोलकाता के जीएसएस गर्ल्स स्कूल, गाजियाबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल और बीडी मेमोरियल स्कूल, कोलकाता से स्कूली शिक्षा हासिल की है. उन्होंने एंड्रयूज कॉलेज, कोलकाता से जूलॉजी ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है. साथ ही उन्होंने IGNOU से डाइटीशियन की मास्टर्स डिग्री हासिल की है.

लाइफ का सबसे बड़ा हार्टब्रेक

लाइफ का सबसे बड़ा हार्टब्रेक 8 / 11

सुष्मिता रॉय ने न्यूज 24 को बताया कि उनकी जिंदगी का सबसे दुखद पल तब आया था, जब साल 2014 में उनके पिता का निधन हार्ट अटैक के कारण हो गया था. तब से लेकर उनकी मां और बड़ी बहन ने उनकी पूरी जिम्मेदारी उठाई. परिवार के इन 2 सदस्यों को अपनी कामयाबी की बड़ी वजह मानती हैं, और हमेशा शुक्रगुजार रहेंगी.

विज्ञापन

एक्टिंग करियर

एक्टिंग करियर 9 / 11

सुष्मिता रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2025 की बंगाली मूवी 'मृगया: द हंट' से की थी, जिसमें उनका छोटा सा रोल था. 2026 में आई 'तारकाटा' वेब सीरीज में उन्हें अहम रोल मिली, जिसमें उनके को एक्टर मेयांग चांग भी थे. इस साल उनकी एक और फिल्म रिलीज होने वाली है जिसका नाम है 'ऑटोबी'.

इंस्टाग्राम पर एक्टिव

इंस्टाग्राम पर एक्टिव 10 / 11

सुष्मिता रॉय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं, इंस्टाग्राम (sushmitaroy_2019) पर उनका 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स अपने फैंस से शेयर करते रहती हैं. फॉलोअर्स भी उनकी अदाओं को काफी पसंद करते हैं.

विज्ञापन

सुष्मिता की हॉबीज

सुष्मिता की हॉबीज 11 / 11

सुष्मिता रॉय ने हमें बताया कि उन्हें मूवी देखना, कैफे हॉपिंग, फेवरेट फूड खाना, किताबें पढ़ना, ग्लास पेंटिंग और ट्रैवलिंग काफी ज्यादा पसंद है. करियर ग्रोथ के सवाल पर इस ब्यूटी क्वीन ने कहा, 'मुझे भगवान पर पूरा भरोसा है, कर्म करते रहने में यकीन है, फल अपने आप मिल जाएगा, जिंदगी सिर्फ एक बार मिलती है, इसे खुलकर जीना चाहिए, लाइफ को लेकर ज्यादा स्ट्रेस लेने से कोई फायदा नहीं है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन