ट्रेविस हेड की वाइफ ही नहीं, एक कामयाब महिला भी हैं जेसिका हेड, जिन पर कोहली के फैंस कर रहे ऑनलाइन अटैक
Who is Travis Head Wife Jessica Head: आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली से बहस और फिर 'नौ हैंडशेक' के विवाद के बाद ट्रेविस हेड के साथ-साथउनकी वाइफ भी सुर्खियों में आ गई हैं. आरसीबी के सबसे सीनियर प्लेयर के फैंस ने सोशल मीडिया पर हेड की बीवी जेसिका पर भद्दे कमेंट्स किए हैं. उनके इंस्टाग्राम की तस्वीरों पर भी हमला बोला है. जिसको लेकर ऑस्ट्रेलियन बैटर की पत्नी ने रिएक्शन दिया है. आइए हम उनके बारे में डिटेल से जानते हैं.

ट्रेविस हेड की वाइफ ने कहा, ‘जब मैं सोकर उठी तो मेरा सोशल मीडिया भरा पड़ा था… हम ठीक हैं लेकिन वो मेरे दोस्तों और परिवार पर निशाना साध रहे हैं. मुझे लगता है कि इस वक्त सभी खेलों में मेंटल हेल्थ, नजरिए और एक-दूसरे से बात करने के तरीके को लेकर एक बहस चल रही है. जुनून हमेशा खेल का हिस्सा रहेगा, लेकिन ये याद रखना भी उतना ही जरूरी है कि खेल के पीछे असल लोग और परिवार होते हैं. उम्मीद है कि इससे एक-दूसरे को लेकर ज्यादा रहम दिली और सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा.’
खुद की पहचान
2 / 8जेसिका हेड को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेविस हेड की वाइफ के तौर पर जाना जाता है, लेकिन उन्होंने अपनी एक कामयाब पहचान भी बनाई है. एक अपने बच्चों के लिए डेडिकेटेड मां होने के साथ-साथ, उन्होंने खुद को बिज़नेस और मॉडलिंग, दोनों फील्ड में स्टैबलिश किया है.
कब हुई पैदाइश?
3 / 8जेसिका का जन्म 20 अप्रैल 1999 को एडिलेड में हुआ था, तब उनका नाम जेसिका डेविस था. अपने शुरुआती सालों में, उनकी फैशन, लाइफस्टाइल और पढ़ाई-लिखाई में गहरी दिलचस्पी जागी. उन्होंने यूनिवर्सिटी लेवल पर आगे की पढ़ाई करने से पहले ट्रिनिटी कॉलेज से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की.
करियर की शुरुआत
4 / 8उनके करियर की शुरुआत मॉडलिंग इंडस्ट्री से हुई, जहां उन्होंने कई जानी-मानी एजेंसियों के साथ काम किया. वक्त के साथ वो अपनी कॉन्फिडेंस से भरी पर्सनैलिटी, शानदार स्टाइल और कैमरे के सामने जबरदस्त प्रेजेंस के लिए मशहूर हो गईं, जिससे उन्हें फैशन की दुनिया में पहचान बनाने में मदद मिली.
बिजनेस में कदम
5 / 8मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद, जेसिका ने अपने करियर का एक्सपेंशन बिज़नेस के फील्ड में किया. बताया जाता है कि वो सिडनी और कैनबरा में कई रेस्टोरेंट बिज़नेस संभालती हैं. एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर उनकी अचीवमेंट उनकी काबीलियत को बयां करती हैं.
पहली बार कहां मिले?
6 / 8जेसिका और ट्रेविस का रिश्ता उनके स्कूल के दिनों से ही चला आ रहा है. जो रिश्ता एक गहरी दोस्ती के तौर पर शुरू हुआ था, वो धीरे-धीरे बीतते वक्त के साथ समझ, भरोसे और आपसी एनकरेजमेंट पर बेस्ड एक लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में बदल गया.
कब हुई शादी?
7 / 8ट्रेविस हेड और जेसिका हेड ने 15 अप्रैल 2023 को एडिलेड के मशहूर कैरिक हिल वेन्यू में शादी की. उनकी शादी की रस्मों में परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए, जो उनके लंबे रिश्ते के सफर का एक अहम पड़ाव था.
कितने बच्चे हैं?
8 / 8जेसिका और ट्रेविस अब 2 बच्चों के माता-पिता हैं- बेटी का नाम मिला पेज और बेटे का नाम हैरिसन जॉर्ज. जहां एक तरफ ट्रेविस इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों के लिए लगातार ट्रैवल करते रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ जेसिका अपने प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाती हैं, जिससे वो कई यंग वुमेन के लिए एक इंस्पिरेशन बन गई हैं.