IPL 2026 में कुलदीप यादव की नाकामी के लिए कौन जिम्मेदार? सामने आया DC टीम का बड़ा नाम

Who Is Responsible For Kuldeep Yadav's Flop Bowling: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अगर दिल्ली कैपिटल्स का बुरा हाल है, तो इसका ठीकरा कुलदीप यादव की फ्लॉप बॉलिंग पर फोड़ा जा रहा है, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ के मुताबिक इसके पीछे टीम का एक अहम मेंबर जिम्मेदार है.

Kuldeep Yadav
1 / 6
Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav's Performance In IPL 2026:  कुलदीप का विकेट न ले पाना ही दिल्ली कैपिटल्स के पॉइंट्स टेबल में 7वीं पोजीशन पर खिसकने की एक बड़ी वजह रही हैं, जहां टीम 10 मैचों में सिर्फ 4 जीत ही हासिल कर पाई है.

विज्ञापन

2 / 6

ऐसे में सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को आईपीएल 2026 में शानदार स्पिनर कुलदीप यादव की मुश्किलों के लिए जिम्मेदार ठहराया है. इस सीजन में कुलदीप को गेंद में धार और कंट्रोल बनाए रखने में काफी दिक्कत हुई है.

विज्ञापन

3 / 6

जब इस सीनियर स्पिनर के मौजूदा सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो बद्रीनाथ ने स्टार स्पोर्ट्स पर जवाब देते हुए कहा, 'ये बात को पक्की है कि कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की है. लेकिन अक्षर ने भी उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया है. किसी गेंदबाज को किस वक्त बॉलिंग के लिए लाना है, ये बहुत जरूरी होता है. एक बार अक्षर ने कुलदीप से 20वां ओवर करवाया था, जबकि उन्होंने खुद गेंदबाजी नहीं की थी.'

4 / 6

बद्रीनाथ ने आगे कहा, 'आप अपने गेंदबाज को मुश्किल हालात में नहीं डाल सकते. इसलिए कप्तान ने उनका सही इस्तेमाल नहीं किया और कुलदीप भी अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं रहे. जब कोई मेन बॉलर फॉर्म में नहीं होता, तो ये और भी जरूरी हो जाता है कि कप्तान उसका सही समय पर इस्तेमाल करे. इसलिए ये दोनों तरफ से काम करता है, और अक्षर भी अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं रहे हैं.'

विज्ञापन

5 / 6

कुलदीप यादव ने अपने पिछले 9 आईपीएल सीजंस में से किसी में भी 9 रन प्रति ओवर से ज्यादा की इकॉनमी रेट के साथ सीजन खत्म नहीं किया था. लेकिन ताजा प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स और उनके खुद के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है.

6 / 6

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच से पहले कुलदीप यादव ने 10 मैचों में 44.42 की एवरेज और 10.36 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 7 विकेट लिए हैं. जो उनके तजुर्बे के लिहाज से काफी खराब परफॉर्मेंस मानी जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन