कौन हैं 36 साल बाद विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी अर्णव पापरकर? 18 की उम्र में रचा इतिहास

Who is Arnav Paparkar: जूनियर विंबलडन 2026 में 18 साल के भारतीय खिलाड़ी अर्णव पापरकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. वह 36 साल बाद जूनियर विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

Arnav Paparkar (PIC Credit- X)
1 / 6
Arnav Paparkar (PIC Credit- X)

Who is Arnav Paparkar reached Wimblendon Quarter-finals: टेनिस की दुनिया में इस समय 18 साल के भारतीय खिलाड़ी अर्णव पापरकर का नाम सुर्खियों में है. अर्णव ने जूनियर विंबलडन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉयज सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. वह 36 साल बाद जूनियर विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने राउंड ऑफ-16 में जापान के र्यो तबाता को महज 52 मिनट में सीधे सेटों में हराकर अंतिम-8 का टिकट पक्का किया.

विज्ञापन

1990 में लिएंडर पेस ने जीता था खिताब

1990 में लिएंडर पेस ने जीता था खिताब2 / 6

अर्णव पापरकर ने जूनियर विंबलडन 2026 के क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया है. पापरकर अब 1990 में लिएंडर पेस के बाद जूनियर विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. पेस ने उस साल खिताब भी अपने नाम किया था. तब से किसी भी भारतीय खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली थी. (PIC Credit - X)

विज्ञापन

जापान के खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में हराया

जापान के खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में हराया3 / 6

प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्णव पापरकर ने शुरुआत से ही पूरी तरह दबदबा बनाए रखा. उन्होंने पहले सेट में र्यो तबाता को 6-2 से हराया और दूसरे सेट में भी जापानी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. दूसरे सेट में अर्णव ने 6-1 से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला अपने नाम किया और क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली. अब अंतिम-8 के मुकाबले में अर्णव का सामना अमेरिका के जॉर्डन ली से होगा. (PIC Credit - X)

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी4 / 6

जूनियर विंबलडन बॉयज सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले वह भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि लिएंडर पेस, रामनाथन कृष्णन और रमेश कृष्णन ने हासिल की थी. इसके अलावा, 2009 में युकी भांबरी के जूनियर यूएस ओपन के बाद अर्णव किसी भी जूनियर ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने हैं. (PIC Credit - X)

विज्ञापन

कौन हैं अर्णवर पापरकर?

कौन हैं अर्णवर पापरकर?5 / 6

18 वर्षीय भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्णव पापरकर फिलहाल इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) की जूनियर रैंकिंग में 19वें स्थान पर हैं. उन्होंने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था. महज 14 साल की उम्र में अर्णव ने मेलबर्न में आयोजित ऑस्ट्रेलियन ओपन अंडर-14 एशिया-प्रशांत एलीट ट्रॉफी का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने इसी साल वाइल्डकार्ड क्वालिफायर के रूप में टूर्नामेंट में जगह बनाई और बाद में कोल्हापुर में आयोजित नेशनल अंडर-16 चैंपियनशिप जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. (PIC Credit - X)

AITA बॉयज अंडर-18 रैंकिंग में नंबर-1 बने

AITA बॉयज अंडर-18 रैंकिंग में नंबर-1 बने6 / 6

साल 2024 में अपने 16वें जन्मदिन पर अर्णव ने वाइल्डकार्ड एंट्री के जरिए ATP चैलेंजर टूर्नामेंट में डेब्यू किया. इसके बाद 2025 में उन्होंने बहरीन में ITF J60 मनामा और मलेशिया के कुआलालंपुर में ITF J200 खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस में अपनी मजबूत पहचान बनाई. इस साल की शुरुआत में अर्णव AITA बॉयज अंडर-18 रैंकिंग में नंबर-1 बने और लगातार 21 सप्ताह तक शीर्ष स्थान पर काबिज रहे. इसके अलावा, उन्होंने 2026 फ्रेंच ओपन जूनियर चैंपियनशिप के तीसरे दौर तक का सफर तय किया. इन्हीं शानदार प्रदर्शनों की बदौलत अर्णव इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) की जूनियर रैंकिंग में दुनिया के टॉप-20 खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रहे. (PIC Credit - X)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन