ऋतुराज गायकवाड़ को CSK रिलीज करेगी या रिटेन? IPL 2026 में फ्लॉप शो के बाद हुआ बड़ा दावा

Ruturaj Gaikwad Future In CSK After IPL 2026 Flop Show: आरसीबी के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने आईपीएल 2026 के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के फ्यूचर पर बात की. आईपीएल 2026 में सीएसके अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस से 89 रनों से हार गई और सीजन से बाहर हो गई.

Ruturaj Gaikwad CSK (2)
1 / 6
Ruturaj Gaikwad CSK

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अपने 14 मैचों में से सिर्फ 6 मैच जीत पाई और 12 प्वॉइंट्स के साथ इस सीजन को खत्म किया. 'येलो आर्मी' का ऐसा बुरा हाल देखकर कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ की काफी आलोचना हो रही है.

विज्ञापन

2 / 6

वसीम जाफर का मानना ​​है कि ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2026 सीजन में कई रणनीतिक गलतियां कीं. उन्होंने उनकी कप्तानी और फैसलों की आलोचना की, लेकिन उन्हें लगता है कि सीएसके अगले साल भी इस बल्लेबाज को ही कप्तान बनाए रखेगी.

विज्ञापन

3 / 6

वसीम जाफर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे लगता है कि अगर आपके पास कोई आजमाया हुआ खिलाड़ी और कप्तान है, तो उसे बनाए रखने का इरादा जरूर होगा. लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें कप्तान नहीं बदलना चाहिए. हां, गायकवाड़ रणनीतिक रूप से उतने अच्छे नहीं रहे हैं. टीम का कॉम्बिनेशन फिक्र का सबब है. लेकिन हमें नहीं पता कि इसमें उनका कितना रोल रहा है. फिर भी, उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. अगर ये फैसले उन्होंने ही लिए हैं, तो ये बड़ी रणनीतिक गलतियां हैं. लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि उन्हें टीम में कंसिस्टेंसी बनाए रखनी चाहिए.'

4 / 6

उन्होंने आगे कहा, '2023 से पहले, सीएसके सबसे सफल फ्रेंचाइजी थी. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पूरी तरह फ्लॉप रही है, इसमें कोई शक नहीं है. अगर कप्तान भी बदल दिया जाता है, तो मुझे नहीं लगता कि यह गलत होगा. लेकिन CSK के मिजाज को देखते हुए, मुझे लगता है कि वे गायकवाड़ के साथ ही आगे बढ़ेंगे.'

विज्ञापन

5 / 6

मैच के बाद हुई बातचीत के दौरान, ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि आईपीएल 2026 में एमएस धोनी का न खेलना टीम के लिए एक बड़ा नुकसान था. हालांकि, वसीम जाफर को लगा कि कप्तान की ओर से ये बयान देना सही नहीं था.

6 / 6

उन्होंने कहा, 'अगर आप अभी भी धोनी पर डिपेंड हैं और कह रहे हैं कि उनकी मौजूदगी से फर्क पड़ता, तो फिर बाकी के 11 खिलाड़ी और पूरी टीम क्या कर रही है? यह कहना बिल्कुल भी सही नहीं है. वैसे भी, धोनी अपनी चोट को देखते हुए टीम में सीमित भूमिका ही निभा पाते. मुझे लगता है कि कुल मिलाकर सीएसके ने खराब क्रिकेट खेला है.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन