विराट कोहली ने 4 साल बाद फिर दोहराया 'शर्मनाक' इतिहास, 2022 के बाद फिर हुआ ऐसा

4 साल बाद फिर विराट कोहली ने इतिहास दोहराया है. मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए, जिसके बाद आईपीएल 2022 की यादें फिर से जिंदा हो गईं. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.

Cricket News - 2026-05-10T222545.050
1 / 6

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे विराट कोहली का बल्ला 10 मई को खेले गए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नहीं चला. वह गोल्डन डक पर आउट हो गए. इससे पहले भी विराट कोहली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए थे. 4 साल पहले भी विराट कोहली के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था.  

विज्ञापन

विराट कोहली ने फिर दोहराया इतिहास

विराट कोहली ने फिर दोहराया इतिहास2 / 6

आईपीएल 2022 में विराट कोहली का बल्ला उस अंदाज में नहीं चल रहा था, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. आईपीएल 2022 में भी किंग कोहली बैक टू बैक दो बार गोल्डन डक पर आउट हुए थे.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 की याद हुई ताजा

आईपीएल 2022 की याद हुई ताजा3 / 6

आईपीएल 2022 में 19 अप्रैल को विराट कोहली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दुश्मंता चमीरा की गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हुए थे. उनका कैच दीपक हुड्डा ने पकड़ा था.

कोहली दो बार हुए गोल्डन डक पर आउट

कोहली दो बार हुए गोल्डन डक पर आउट4 / 6

इसी सीजन विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए थे. एडेन मार्करम ने उनका कैच लपका था और मार्को यान्सन की गेंद पर वह आउट हुए थे. आईपीएल 2022 में विराट कोहली ने 16 मैच की 16 पारियों में 22.73 की खराब औसत के साथ 341 रन बनाए थे.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में भी नहीं छूटा पीछा

आईपीएल 2026 में भी नहीं छूटा पीछा5 / 6

4 साल बाद विराट कोहली के फिर अनचाहा रिकॉर्ड दोहराया है. इस सीजन भी वह बैक टू बैक दो बार गोल्डन डक पर आउट हुए. एलएसजी और मुंबई के खिलाफ वह पहली गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. एलएसजी के खिलाफ विराट कोहली प्रिंस यादव की गेंद पर आउट हुए, जबकि मुंबई के खिलाफ उन्होंने दीपक चाहर को अपना विकेट दिया.

आईपीएल 2026 में विराट का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में विराट का प्रदर्शन6 / 6

हालांकि इस सीजन विराट कोहली ने कई दमदार पारियां खेली हैं. उन्होंने आरसीबी के लिए अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में 42.11 की औसत के साथ 379 रन बनाए हैं. कोहली के बल्ले से अब तक 3 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने 42 चौके और 15 छक्के भी अब तक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन