विराट कोहली या रोहित शर्मा, IPL से ऑल टाइम कमाई में कौन हैं नंबर-1? आ गई सबसे बड़ी लिस्ट

Virat Kohli vs Rohit Sharma All-Time IPL Earnings: इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे अमीर स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन में से एक बन गई है, जिसने पिछले कुछ सालों में अपने सबसे बड़े सितारों को बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट देकर खूब नवाजा है. आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा शामिल हैं, जिनकी कमाई में बहुत कम अंतर है.

Rohit Sharma Virat Kohli
1 / 6
Rohit Sharma Virat Kohli

फैनाटिक स्पोर्ट्स और रुन इंडिया की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान ने 2008 में टूर्नामेंट शुरू होने के बाद से आरसीबी के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान तकरीबन 230.2 करोड़ रुपये कमाए हैं.

विज्ञापन

2 / 6

विराट कोहली की एक ही फ्रेंचाइजी के प्रति जबरदस्त वफादारी ने उन्हें लीग के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक बना दिया है. वो आईपीएल के इतिहास में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर अब तक हर सीजन में एक ही टीम को रिप्रेजेंट किया है. मैदान पर उनके प्रदर्शन के अलावा, उनकी ग्लोबल पॉपुलैरिटी ने भी आईपीएल ब्रांड को काफी मजबूत किया है.

विज्ञापन

3 / 6

विराट कोहली से ठीक पीछे मुंबई इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने आईपीएल से तकरीबन 227.2 करोड़ रुपये कमाए हैं. इन दोनों भारतीय सुपरस्टार्स के बीच कमाई का फर्क सिर्फ 3 करोड़ रुपये है, जो ये दिखाता है कि पिछले कुछ सालों में ये दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए कितने कीमती रहे हैं.

4 / 6

चेन्नई सुपरकिंग्स के लेजेंड एमएस धोनी की कमाई की ऑल टाइम लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. रिपोर्ट के मुताबिक माही ने अपने शानदार आईपीएल करियर के दौरान तकरीबन 200 करोड़ रुपये कमाए हैं और वो लीग के सबसे बड़े अट्रैक्शंस में से एक बने हुए हैं.

विज्ञापन

5 / 6

इस रिपोर्ट में पिछले कुछ सालों में IPL फ्रेंचाइजी की जबरदस्त ग्रोथ का भी खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, सभी 10 IPL टीमों की टोटल वैल्यूएशन 1.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो लीग की भारी कमर्शियल कामयाबी और दुनिया भर में इसकी पॉपुलैरिटी को बयां करता है

6 / 6

एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि फ्यूचर में आईपीएल फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन और भी बढ़ सकती है. फिलहाल, एक औसत आईपीएल टीम का वैल्यूएशन लगभग 1.8 अरब डॉलर है, लेकिन अनुमानों के मुताबिक, 2032 तक ये आंकड़ा काफी बढ़ सकता है, क्योंकि ग्लोबल इंवेस्टर्स इस टूर्नामेंट में लगातार अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन