ओमान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, कानपुर के स्टार क्रिकेटर को बनाया टीम का कप्तान

ओमान क्रिकेट टीम ने अपना नया कप्तान चुन लिया है. ये जिम्मेदारी कानपुर के रहने वाले 21 साल के खिलाड़ी को दी गई है. वह जतिंदर सिंह की जगह ओमान के कप्तान बनेंगे.

Cricket News - 2026-07-07T162833.678
1 / 6

ओमान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला करते हुए कानपुर के स्टार खिलाड़ी विनायक शुक्ला को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया है. वह जतिंदर सिंह का स्थान लेने वाले हैं.  विनायक कानपुर के रहने वाले हैं. कभी भारतीय टीम की ओर से खेलने का सपना देखने वाले विनायक अब ओमान की कप्तानी संभालेंगे. काफी कम समय में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. Photo Source: Vinayak Shukla/ instagram

विज्ञापन

कानुपर के रहने वाले हैं विनायक

कानुपर के रहने वाले हैं विनायक2 / 6

कानपुर के श्याम नगर के रहने वाले 31 साल के विनायक ने दिसंबर 2024 में कतर के खिलाफ अपना टी-20आई डेब्यू किया था. इस मैच में ही उन्होंने 18 गेंदों में 40 रन बनाकर महफिल लूटी थी. Photo Source: Vinayak Shukla/ instagram

विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन से खींचा ध्यान

शानदार प्रदर्शन से खींचा ध्यान3 / 6

इसके 6 दिन बाद ही उन्होंने अपना पहला अर्धशतक जमाया. उन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 52 रनों की पारी खेली थी, उन्होने ऐसे समय पर अर्धशतक जमाया, जब टीम 12वें ओवर में ही 67 रनों पर 4 विकेट खो चुकी थी. Photo Source: Vinayak Shukla/ instagram

साल 2016 में शुरू किया क्रिकेट

साल 2016 में शुरू किया क्रिकेट4 / 6

कप्तान बनने के बाद उन्होंने कहा “मैंने 2016 में कोच लेखचंद गुप्ता के मार्गदर्शन में पीएसी क्रिकेट ग्राउंड में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की. बाद में, मैं 2016 में बंगाल चला गया और कलकत्ता कस्टम्स के लिए खेला. मैंने यूपीसीए में अंडर-14 और अंडर-16 के लिए ट्रायल भी दिए और घरेलू कैंपों में भी हिस्सा लिया, लेकिन मेरा चयन नहीं हुआ. Photo Source: Vinayak Shukla/ instagram

विज्ञापन

कप्तान बनने के बाद बेहद खुश

कप्तान बनने के बाद बेहद खुश5 / 6

उन्होंने आगे कहा “ इसके बाद मैं साल 2021 में ओमान चला गया. मैंने घरेलू क्रिकेट में कंपनी की टीम, ओमान स्टैलियंस का प्रतिनिधित्व किया, जिसके बाद 2023 में मेरा चयन ओमान ए टीम के लिए हुआ. आज मैं बहुत खुश हूं. क्रिकेट खेलते समय आप किसी देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते हैं, और यह सपना मेरे लिए सच हो गया है. यह मेरे परिवार के लिए भी एक बड़ा पल है. Photo Source: Vinayak Shukla/ instagram

करियर पर एक नजर

करियर पर एक नजर6 / 6

विनायक ने अब तक 15 वनडे मैच में ओमान के लिए 312 रन बनाए हैं. इसके अलावा 23 टी-20 मैच में उन्होंने 447 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में 1 और टी-20 में 2 अर्धशतक बनाए हैं. Photo Source: Vinayak Shukla/ instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन