IPL 2026: एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का महाविस्फोट, 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़कर SRH को किया तबाह
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. उन्होंने एक झटके में 5 रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए.

आईपीएल 2026 में 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत हो रही है. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया. उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी कर 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए. वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 334.48 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.
सूर्यवंशी ने बनाए कई रिकॉर्ड
2 / 6वैभव आईपीएल इतिहास में 20 गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले अभिषेक शर्मा ने 6 बार, जबकि निकोलस पूरन ने 5 बार ऐसा कारनामा किया है. अब वैभव ने भी 5 बार ऐसा कारनामा कर तहलका मचा दिया.
पावर प्ले में सबसे ज्यादा अर्धशतक
3 / 6इसके अलावा वैभव पावर प्ले में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 5 बार ऐसा कारनामा किया और ट्रेविस हेड को पछाड़ दिया, जिनके नाम 4 अर्धशतक दर्ज थे. इस मामले में अभिषेक नंबर 1 पर हैं. उन्होंने 6 बार ऐसा कारनामा किया है.
सुरेश रैना की बराबरी
4 / 6वहीं, वैभव पावर प्ले में सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने वाले सुरेश रैना के साथ संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव ने 16 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी. वहीं, सुरेश रैना ने आईपीएल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी.
गेल का रिकॉर्ड टूट गया
5 / 6वैभव ने इस मैच में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वैभव ने अब तक 61 छक्के जड़ दिए हैं. गेल के नाम एक सीजन में 59 छक्के दर्ज थे. उन्होंने ये कारनामा आईपीएल 2012 में किया था.
सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी
6 / 6इसके अलावा वैभव ने एक मैच में पावर प्ले के दौरान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने 8 छक्के अपने नाम किए. इससे पहले सनथ जयसूर्या ने 7 छक्के जड़कर ऐसा कारनामा किया था.