IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी नहीं, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका? दूसरे टी20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की प्लेइंग 11

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी. इससे पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारत की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है.

India vs England (Image generated by AI)
1 / 7
India vs England (Image generated by AI)

India vs England T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, लेकिन तेज बारिश के कारण इंग्लैंड अपनी पारी शुरू ही नहीं कर सका और बाद में अंपायर्स ने मैच को रद्द घोषित कर दिया. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी.  

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग 11 में होगा सिर्फ एक बदलाव!

भारत की प्लेइंग 11 में होगा सिर्फ एक बदलाव!2 / 7

दूसरे टी20 मुकाबले से पहले सबके मन में यही सवाल है कि क्या टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होगा? क्या 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा? इन सभी सवालों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने अपनी राय रखते हुए दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है. कार्तिक का मानना है कि टीम में सिर्फ एक बदलाव देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

क्या दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू?

क्या दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू?3 / 7

क्रिकबज पर बातचीत के दौरान दिनेश कार्तिक ने कह कि, "हर कोई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार कर रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि अभी संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा. संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दबाव भरे मुकाबलों में अपनी उपयोगिता साबित की है, इसलिए उन्हें लगातार मौके मिलने चाहिए. हमें अभी संजू को बैक करना चाहिए. वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा."

बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना नहीं

बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना नहीं4 / 7

दिनेश कार्तिक का मानना है कि दूसरे टी20 में भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना बेहद कम है. उन्होंने कहा कि पहले टी20 में चेस्टर-ली-स्ट्रीट की बड़ी बाउंड्री और अलग परिस्थितियां थीं, जबकि मैनचेस्टर का मैदान अपेक्षाकृत छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच के लिए जाना जाता है. ऐसे में यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. हालांकि, उपकप्तान तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं.

विज्ञापन

गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव

गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव5 / 7

कार्तिक के मुताबिक, टीम इंडिया गेंदबाजी विभाग में एक बदलाव कर सकती है. पहले मैच में भारत ने तीन स्पिनरों अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग 11 में शामिल किया था. लेकिन मैनचेस्टर की परिस्थितियों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट अतिरिक्त तेज गेंदबाज खिलाने का फैसला कर सकता है. ऐसे में रवि बिश्नोई या वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिलने की संभावना है.

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए दिनेश कार्तिक ने चुनी भारत की प्लेइंग 11

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए दिनेश कार्तिक ने चुनी भारत की प्लेइंग 116 / 7

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

भारत का फुल स्क्वॉड

भारत का फुल स्क्वॉड7 / 7

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन