IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के बनाए वो रिकॉर्ड्स जो उनके अलावा शायद ही कोई दूसरा बल्लेबाज तोड़ पाएगा!

Vaibhav Suryavanshi's Most Unbreakable Records in IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 2026 में आईपीएल के इतिहास में बल्लेबाजी का सबसे शानदार सीजन खेला. सिर्फ 15 साल की उम्र में, राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार खिलाड़ी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और ऐसे बेंचमार्क बनाए जो सालों तक कायम रह सकते हैं. यहां उनके इस यादगार सफर के 5 शानदार रिकॉर्ड दिए गए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi (3)
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में ऐसे माइलस्टोन अचीव किए हैं, जिसे हासिल कर पाना भविष्य के बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल साबित हो सकता है. हालांकि रिकॉर्ड्स टूटने के लिए ही बनते हैं, ये वैभव के कुछ कीर्तिमान काफी खास हैं.

विज्ञापन

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के2 / 6

इस युवा बल्लेबाज ने टूर्नामेंट के दौरान 72 छक्के जड़े, जो टी20 क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े पावर-हिटर के पिछले रिकॉर्ड से भी ज्यादा थे. इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2012 के सीजन में आरसीबी में रहते हुए 59 सिक्स लगाए थे.

विज्ञापन

IPL में सबसे तेज 50 छक्के

IPL में सबसे तेज 50 छक्के3 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने पारी और गेंदों, दोनों की लिहाज से आईपीएल में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. इसके लिए उन्होंने 236 गेंदों और 15 पारियों का सहारा लिया. गौरतलब है कि क्रिस गेल ने 21 पारियों में ये करिश्मा किया था, वहीं प्रियांश आर्या ने 361 गेंदों का सहारा लेकर 50 सिक्स लगाए थे.

जबरदस्त स्ट्राइक रेट

जबरदस्त स्ट्राइक रेट4 / 6

टी20 क्रिकेट के हाई लेवल मैचों में 237.30 का स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाना तकरीबन नामुमकिन सा लगता है. ज्यादातर बल्लेबाज कंसिस्टेंसी बनाए रखने के लिए अग्रेसिव अप्रोच को थोड़ा कम कर देते हैं, लेकिन सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में इन दोनों टैलेंट का शानदार तालमेल बनाए रखा. 700 से ज्यादा रन बना कर इतना ज्यादा स्ट्राइक रेट मेंटेन करना भविष्य में किसी बल्लेबाज के लिए काफी मुश्किल होगा.

विज्ञापन

सबसे तेज 500 रन

सबसे तेज 500 रन5 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में 500 रन पूरे किए जिसके लिए उन्होंने महज 220 गेंदों की मदद ली. इससे पहले सबसे कम बॉल में इस मील के पत्थर तक पहुंचने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के नाम था, जिन्होंने इस काम के लिए 260 गेंदों की मदद ली थी.

सबसे तेज 1000 रन

सबसे तेज 1000 रन6 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने महज 440 गेंद खेलकर आईपीएल में 1000 रन पूरे किए हैं, इससे पहले बॉल के आधार पर सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड कैरेबियन लेजेंड आंद्रे रसेल के नाम था, जिन्होंने महज 545 गेंदों पर ये माइलस्टोन पूरा किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन