IPL 2026 में रिकॉर्ड्स की सूनामी लाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस मामले में पिछड़ गए, सामने आया सबसे बड़ा सच
Vaibhav Sooryavanshi's Actual Worth In IPL:पिछले साल के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने जबरदस्त वापसी की. फ्रेंचाइजी ने शानदार शुरुआत की, लगातार 4 मैच जीते और आखिरकार प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली. उनके सफर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में मिली जीत शामिल थी, लेकिन क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के हाथों हार के साथ उनका सफर खत्म हो गया. तीसरे स्थान पर रहना आरआर का पिछले कई सीजन में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था.

Vaibhav Sooryavanshi Is The Most Underpaid Cricketer In IPL: इस कामयाबी के पीछे एक बड़ी वजह थे, टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी. बिहार के इस 15 साल के बल्लेबाज ने लगातार मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी, जिसमें एलिमिनेटर में 29 गेंदों पर खेली गई 97 रनों की तूफानी पारी और क्वालिफायर 2 में 96 रनों की तेज पारी शामिल है. उनकी बेखौफ बल्लेबाजी ने उन्हें इस टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक बना दिया.
2 / 6सूर्यवंशी के आंकड़े उनके असर को साफ दिखाते हैं. 16 मैचों में उन्होंने 48.5 की औसत और 238 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए. उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के जड़े, जो उनकी अग्रेसिव स्टाइल और शुरू से ही गेंदबाजों पर हावी होने की क्षमता को दिखाता है.
3 / 6जिस बात ने एक्सपर्ट्स को सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया, वो थी पारी के अलग-अलग स्टेजेज में उनकी कंसिस्टेंसी. चाहे पावरप्ले हो, मिडिल ओवर्स हों या डेथ ओवर, उनका रन बनाने का एवरेज हमेशा बहुत हाई रहा. धीमा पड़ने के बजाय, जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ती गई, उन्होंने अक्सर अपनी स्पीड और बढ़ा दी.
4 / 6उनकी कई पारियों को इस सीजन की सबसे असरदार इनिंग्स में गिना गया. हालांकि कुछ मैचों में उनका स्कोर कम रहा, लेकिन मैच का रुख बदलने वाले प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता उन छोटी-मोटी नाकामियों पर भारी पड़ी. आईपीएल 2025 में लगाया गया उनका शतक अब एक लंबे समय तक चलने वाले ट्रेंड की शुरुआत जैसा लगता है.
5 / 6परफॉर्मेंस पर किए गए आकलन के मुताबिक एचटी की रिपोर्ट में ये बताया गया है कि, 2026 के सीजन में उनकी वैल्यू तकरीबन 35 करोड़ रुपये थी, जबकि राजस्थान ने उन्हें सिर्फ ₹1.1 करोड़ में ही रिटेन किया था. इस बड़े फर्क को देखते हुए, कई एक्सपर्ट्स ने उन्हें इस लीग का सबसे अंडरपेड खिलाड़ी बताया है.यानी परफॉर्मेंस की हिसाब से उनको सही मेहनताना नहीं मिल पाया.
6 / 6आईपीएल 2027 में भी यह स्थिति बनी रह सकती है, क्योंकि मौजूदा रिटेंशन नियमों के तहत आरआर अभी भी उन्हें 'अनकैप्ड' कैटेगरी में अपने साथ रख सकता है. हालांकि, नीलामी के समीकरणों के चलते भविष्य में उनकी वैल्यू काफी बढ़ सकती है, लेकिन फिलहाल सूर्यवंशी की सैलरी उनके मैदान पर किए गए जबरदस्त योगदान के मुकाबले काफी कम है.