PBKS vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने धुआं-धुआं कर हासिल की ऑरेंज कैप, अभिषेक शर्मा हुए पीछे

आईपीएल 2026 में वैभव ने पंजाब के खिलाफ फिर धांसू पारी खेलकर ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा ली है. उन्होंने अभिषेक शर्मा को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया. इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 103 रनों की शतकीय पारी खेली थी.

वैभव सूर्यवंशी
1 / 6
वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026: 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने फिर अपनी बल्लेबाजी से गर्दा उड़ा दिया है. वैभव इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और विरोधी गेंदबाजों के लिए बुरा सपना बन गए हैं. पंजाब के खिलाफ भी उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से महफिल लूटी. उन्होंने तूफानी पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया.  

विज्ञापन

43 रनों की धांसू पारी

43 रनों की धांसू पारी2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 16 गेंदों में 43 रनों की पारी खेलकर महफिल लूटी. उन्होंने 16 गेंदों में 43 रन बनाए और समा बांध दिया. इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पछाड़ दिया.

विज्ञापन

5 छक्के से मचाया धमाल

5 छक्के से मचाया धमाल3 / 6

वैभव ने अपनी तूफानी पारी के दम पर राजस्थान को शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 268.75 का रहा. हालांकि वैभव को अर्शदीप सिंह ने 3.2 ओवर में आउट कर पवेलियन भेज दिया.

400 रन पूरे किए

400 रन पूरे किए4 / 6

अपनी तूफानी पारी के दमपर वैभव ने आईपीएल 2026 में अपने 400 रन भी पूरे कर लिए. उन्होंने अब तक 9 मैच में 50 की औसत के साथ 400 रन बना दिए हैं. वैभव के बल्ले से इस सीजन 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक भी निकला.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा हुए पीछे

अभिषेक शर्मा हुए पीछे5 / 6

वहीं, अब अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने 8 मैच में 54.28 की औसत के साथ 380 रन बनाए हैं. अभिषेक ने अब तक 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

ऑरेंज कैप की रेस पर एक नजर

ऑरेंज कैप की रेस पर एक नजर6 / 6

ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल 358 रन, विराट कोहली 351 रन और हेनरिक क्लासेन 349 रनों के साथ क्रमश तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. ये बल्लेबाज भी शानदार फॉर्म में हैं और ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन