वैभव सूर्यवंशी को कैसे करें आउट? हरभजन सिंह ने बताया एकमात्र तरीका, जानिए क्या कहा

Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा कर दिया है. वैभव दुनिया के कई दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ छक्कों की बारिश कर चुके हैं और किसी के पास उनका तोड़ नजर नहीं आता. वहीं, पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने वैभव को कैसे आउट करें इसके लिए एकमात्र तरीका बताया है.

Vaibhav Sooryavanshi and Harbhajan Singh (PIC Credit -AI)
1 / 8
Vaibhav Sooryavanshi and Harbhajan Singh (PIC Credit -AI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ और विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. महज 15 साल की उम्र में वैभव दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए उनके छक्के छुड़ा चुके हैं. उनकी तूफानी बल्लेबाजी का तोड़ अभी तक किसी गेंदबाज के पास नहीं नजर आता है. इसी बीच भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने वैभव को आउट करने का एकमात्र तरीका बताया है.  (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

हरभजन सिंह ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ

हरभजन सिंह ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ2 / 8

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. हरभजन ने कहा कि कम उम्र और सीमित अनुभव के बावजूद वैभव गेंदबाजों के मन में दबाव और संदेह पैदा करने की क्षमता रखते हैं. पीटीआई के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "वैभव सूर्यवंशी असाधारण हैं. वह एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं. मैंने इससे पहले ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा, जो 14-15 साल की उम्र में ही दुनिया पर दबदबा बना सके."  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

14 साल की उम्र में किया था IPL डेब्यू

14 साल की उम्र में किया था IPL डेब्यू3 / 8

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में महज 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL डेब्यू किया था. इसके साथ ही वह IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. उसी सीजन उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. आईपीएल 2026 में भी उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर समेत कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए.  (PIC Credit -AI)

15 की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू कर रचा इतिहास

15 की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू कर रचा इतिहास4 / 8

IPL 2026 में दमदार प्रदर्शन के दम पर वैभव ने टीम इंडिया में जगह बनाई. इसी साल उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ खेलकर भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और सबसे कम उम्र में भारत के लिए खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. इतना ही नहीं, उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

बुमराह-कमिंस की पहली गेंद पर जड़ चुके हैं छक्का

बुमराह-कमिंस की पहली गेंद पर जड़ चुके हैं छक्का5 / 8

हरभजन ने वैभव की बेखौफ बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि इस युवा बल्लेबाज ने IPL में दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी बिना किसी डर के बल्लेबाजी की है. इस सीजन वैभव ने जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर उनका स्वागत किया था. हरभजन ने कहा कि, "जब दुनिया के शीर्ष गेंदबाज वैभव के सामने गेंदबाजी करते हैं तो वह यही सोच रहे होते हैं कि गेंद कहां डाली जाए. यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.  (PIC Credit -AI)

वैभव सूर्यवंंशी से कैसे बचे?

वैभव सूर्यवंंशी से कैसे बचे?6 / 8

हरभजन से जब पूछा गया कि ऐसे बल्लेबाज के खिलाफ किस तरह की रणनीति अपनानी चाहिए, जिसे गेंदबाजों के नाम, मैदान और फील्डिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता तो उन्होंने साफ कहा कि वैभव के खिलाफ बचाव की रणनीति काम नहीं करेगी. उन्होंने कहा, "बचे रहने का एकमात्र तरीका है कि उस पर आक्रमण करें. आप उस पर आक्रमण करें और उसका विकेट लें."   (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

पावरप्ले में वैभव के खिलाफ कैसी होनी चाहिए रणनीति?

पावरप्ले में वैभव के खिलाफ कैसी होनी चाहिए रणनीति?7 / 8

पावरप्ले में वैभव के खिलाफ रणनीति पर बात करते हुए हरभजन ने कहा कि वह युवा बल्लेबाज के हिसाब से फील्डिंग सेट नहीं करेंगे. वह अपनी रणनीति के अनुसार मैदान सजाएंगे और लगातार विकेट लेने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, "अगर मैं बचने के लिए गेंदबाजी करूंगा तो मैं उसे आउट नहीं कर पाऊंगा. आपको उसके खिलाफ आक्रमण करना होगा और उसका विकेट लेने की कोशिश करनी होगी. सफलता मिलेगी या नहीं, यह अलग बात है."  (PIC Credit -AI)

'हर बार रणनीति सफल नहीं होगी'

'हर बार रणनीति सफल नहीं होगी'8 / 8

हालांकि, हरभजन ने माना कि यह रणनीति हर बार सफल नहीं होगी. कई बार गेंदबाज को इसकी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है और वैभव छक्कों की बारिश कर सकते हैं. लेकिन उनके मुताबिक, यह क्रिकेट का हिस्सा है और गेंदबाजों को यह स्वीकार करना होगा कि सामने एक बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज है.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन