वैभव सूर्यवंशी समेत इस दिग्गज की हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री, सामने आया बड़ा अपडेट

भारतीय टी-20 टीम में दो नए चेहरों की एंट्री हो सकती है. सिलेक्टर्स वैभव के अलावा आरसीबी के एक खिलाड़ी को टी-20 में डेब्यू का मौका दे सकते हैं.

Cricket News (49)
1 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से तबाही मचा दी है. वैभव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप हासिल की. अब हर कोई बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का दीवाना हो गया है. वैभव को भारतीय टीम में शामिल होने की वकालत अब तक कई दिग्गज कर चुके हैं. अब वैभव समेत आरसीबी के स्टार खिलाड़ी को भी भारतीय टी-20 टीम में मौका मिल सकता है.  

विज्ञापन

सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका2 / 6

भारतीय टीम के चयनकर्ता अब वैभव सूर्यवंशी को बड़ा मौका दे सकते हैं. क्रिकबज के अनुसार सिलेक्टर्स भारतीय टी-20 टीम में वैभव समेत रजत पाटीदार को मौका देने पर विचार कर सकते हैं. ये भी पढ़ें: IND vs AFG: विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भी होंगे ODI सीरीज के बाहर? स्टार युवा खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत

विज्ञापन

रजत की भी शानदार बल्लेबाजी

रजत की भी शानदार बल्लेबाजी3 / 6

दोनों खिलाड़ियों ने इस सीजन आईपीएल 2026 में गर्दा उड़ाया था. रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी के अलावा बेहतरीन कप्तानी की और आरसीबी को बैक टू बैट अपनी अगुवाई में चैंपियन भी बनाया. इसके अलावा उन्होंने रनों की बारिश भी इस सीजन अपने बल्ले से की थी.

500 से अधिक रन बनाए

500 से अधिक रन बनाए4 / 6

रजत पाटीदार ने 15 मैचों की 14 पारियों में 41.75 की औसत के साथ 501 रनों को अपने नाम किया था. इसके अलावा उन्होंने 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे. खास बात ये है कि रजत ने इस सीजन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइक रेट के साथ खासा प्रभावित किया. पाटीदार ने 192.69 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी. ये भी पढ़ें: Tri Nation A Series शुरू होने से पहले छा गए वैभव सूर्यवंशी

विज्ञापन

टी-20 में डेब्यू का इंतजार

टी-20 में डेब्यू का इंतजार5 / 6

रजत पाटीदार भारत के लिए टेस्ट और वनडे में डेब्यू कर चुके हैं. हालांकि उन्होंने टी-20 में भारत की ओर से डेब्यू नहीं किया है. उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में 63 रन बनाए हैं, जबकि 1 वनडे मैच में उनके बल्ले से 22 रन निकले हैं. अब उन्हें टी-20 में डेब्यू का इंतजार है.

वैभव का भी धमाका

वैभव का भी धमाका6 / 6

वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन