CSK vs LSG: उर्विल पटेल ने चकनाचूर कर दिया एमएस धोनी का रिकॉर्ड, 14 साल पुराना कीर्तिमान हुआ ध्वस्त

उर्विल पटेल ने लखनऊ के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जमाया. उन्होंने एलएसजी के मजबूत गेंदबाजी विभाग के सामने धांसू बल्लेबाजी करते हुए एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Cricket News - 2026-05-10T191644.184
1 / 6

10 मई को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में सीएसके की ओर से उर्विल पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया और तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया. उन्होंने  एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया.  

विज्ञापन

उर्विल ने तोड़ा थाला का रिकॉर्ड

उर्विल ने तोड़ा थाला का रिकॉर्ड2 / 6

इस मैच में उर्विल पटेल ने सीएसके के लिए एक पारी में कम से कम 20 गेंदें खेलते हुए सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में एमएस धोनी को पछाड़ दिया है. उन्होंने 23 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली और 282.6 के स्ट्राइक रेट के साथ रन कूटे. वह सीएसके के लिए ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने.

विज्ञापन

धोनी ने 14 साल पहले बनाया था कीर्तिमान

धोनी ने 14 साल पहले बनाया था कीर्तिमान3 / 6

इससे पहले एमएस धोनी ने सीएसके के लिए एक पारी में कम से कम 20 गेंदें खेलते हुए साल 2012 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 255 के स्ट्राइक रेट के साथ 20 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली थी. सीएसके के लिए कम से कम 20 गेंदों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले एमएस धोनी का नाम अब चौथे स्थान पर चला गया है.

सुरेश रैना का जलवा बरकरार

सुरेश रैना का जलवा बरकरार4 / 6

इस मामले में पहले स्थान पर सुरेश रैना हैं. उन्होंने साल 2014 में मुंबई के खिलाफ 25 गेंदों में 87 रन बनाए थे. अंबाती रायडू तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 27 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए थे. वहीं पांचवें स्थान पर डेवाल्ड ब्रेविस हैं, जिन्होंने 23 गेंदों में 57 रनों की पारी आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली थी.

विज्ञापन

ऐसा रहा है उर्विल का आईपीएल 2026

ऐसा रहा है उर्विल का आईपीएल 20265 / 6

इस सीजन उर्विल का प्रदर्शन लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले औसतन रहा था. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 17, मुंबई के खिलाफ 24 और जीटी के खिलाफ 4 रन बनाए थे. लेकिन एलएसजी के खिलाफ उन्होंने आईपीएल 2026 का पहला अर्धशतक जमाया.

करियर पर एक नजर

करियर पर एक नजर6 / 6

अब तक खेले गए 7 आईपीएल मैच में उर्विल के बल्ले से 25.42 की औसत के साथ 178 रन निकले हैं. वह अपना घरेलू क्रिकेट गुजरात के लिए खेलते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन