1 / 6
द रॉक लेकर आई बड़ी खबर (Photo: WWE.com)
WWE WrestleMania 43: द रॉक पिछले कुछ सालों से WWE में एक्टिव हैं. वो बीच-बीच में आते रहे हैं. 2024 में तो उन्होंने मैच भी लड़ा. उनकी वजह से कंपनी को काफी फायदा हुआ. WWE ने भी अभी तक उन्हें खूब पैसा दिया है. वो TKO ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं. खैर WrestleMania 43 को लेकर लगातार वो चर्चा में चल रहे हैं. कई दिग्गजों का कहना है कि वो शो में एक्शन में नज़र आएंगे. उनका आखिरी मैच भी वहां पर हो सकता है. रॉक ने खुद बयान दिया है कि वो WrestleMania 43 को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने अपने रोल के बारे में नहीं बताया है. अब एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
अंतिम बार रिंग में कब आए थे द रॉक?

2 / 6
द रॉक WWE रिंग में पिछले साल की शुरुआत में हुए एलिमिनेशन चैंबर प्रीमियम लाइव इवेंट में आए थे. वहां पर जॉन सीना ने उनके इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. कोडी और सीना की वहां से राइवलरी शुरू हुई थी. फैंस को लगा था कि वो लगातार बने रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तब से वो टीवी पर अभी तक दिखाई नहीं दिए हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. (Photo: WWE.com)
द रॉक को लेकर अपडेट

3 / 6
फाइटफुल सलेक्ट के जरिेए WrestleVotes Radio के हालिया एपिसोड में टीसी ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि WWE अभी इस बात को मानकर काम कर रही है कि रेसलमेनिया 42 सीजन में द रॉक उपलब्ध नहीं होंगे. WWE क्रिएटिव टीम से जुड़े एक सूत्र द्वारा ये जानकारी प्रदान की गई है. इसका मतलब ये है कि अभी भी रॉक को लेकर स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हुई है. कही ना कहीं ये फैंस के लिए बुरी खबर है. (Photo: WWE.com)
क्या नहीं हो पाएगा ड्रीम मैच?

4 / 6
WWE फैंस लंबे समय से द रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच का इंतजार कर रहे हैं. 2024 की शुरुआत में रॉक ने वापसी कर मैच को टीज किया था लेकिन बाद में प्लान में बदलाव कर दिया गया. कंपनी अब पता नहीं कब इस मैच को बुक करेगी. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगले साल रेसलमेनिया 43 में दोनों के बीच मुकाबला बुक किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
रेसलमेनिया 43 होगा यूएस से बाहर

5 / 6
अगले साल का रेसलमेनिया 43 सऊदी अरब में आयोजित होने वाला है. कंपनी ने सऊदी के साथ तगड़ी डील की है. वहां पर हमेशा बड़े रेसलर्स परफॉर्म करते हैं. इस वजह से द रॉक भी चर्चा में हैं. सऊदी चाहता है कि उनके वहां कुछ दिग्गजों की वापसी हो और वो परफॉर्म करें. लिस्ट में द अंडरटेकर, जॉन सीना और स्टीव ऑस्टिन जैसे बड़े नाम शामिल हैं. (Photo: WWE.com)
2024 में लड़ा था बड़ा मैच

6 / 6
द रॉक 2024 के रेसलमेनिया सीजन में पूरी तरह से एक्टिव रहे थे. उनकी कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ राइवलरी रही थी. रेसलमेनिया के पहले दिन रॉक ने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी और रॉलिंस का सामना किया था. रॉक और रोमन को शानदार जीत मिली थी. दूसरे दिन रोमन और कोडी के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था. इस मैच में भी रॉक ने एंट्री कर धमाल मचाया था. (Photo: WWE.com)