Triple H ने Brock Lesnar को किया सलाम, WWE रिटायरमेंट पर ऐतिहासिक ट्रिब्यूट देकर जीता फैंस का दिल

हाल ही में WWE से ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट का ऐलान किया. लैसनर के रेसलिंग छोड़ने से फैंस बहुत निराश हैं. सोशल मीडिया पर सब उन्हें अपने अंदाज में संदेश दे रहे हैं. WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने भी अब उन्हें ट्रिब्यूट दिया है.

WWE
1 / 6

Brock Lesnar & Triple H: हाल ही में हुए समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर ने ओबा फेमी के खिलाफ मैच लड़ा. दोनों के बीच खतरनाक हैल इन ए सैल मैच हुआ. जबरदस्त मुकाबले में फेमी ने जीत हासिल की. लैसनर के करियर का ये आखिरी मैच था. इसके बारे में पहले से अफवाहें सामने आ रही थीं. लैसनर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. वो 49 साल के हो चुके हैं. अब रिंग में उनका जलवा देखने को नहीं मिलेगा. ट्रिपल एच ने भी उन्हें ट्रिब्यूट दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लैसनर ने किया ऑफिशियल ऐलान

लैसनर ने किया ऑफिशियल ऐलान2 / 6

लैसनर को लेकर पहले से अफवाहें सामने आ रही थी कि वो समरस्लैम 2026 में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. पिछले साल जॉन सीना ने भी ये बात कही थी. लैसनर ने फेमी से मैच हारने के बाद फैंस को सलाम किया. इसके कुछ दिन बाद पैट मैकफी शो में आकर लैसनर ने बताया कि वो अब ऑफिशियल तौर पर रिटायर हो गए हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी को बताया फ्यूचर

ओबा फेमी को बताया फ्यूचर3 / 6

समरस्लैम में मैच हारने के बाद ब्रॉक लैसनर के किरदार में बदलाव देखने को मिला. उन्होंने ओबा फेमी को गले लगाया. लैसनर ने माइक पर कहा कि फेमी अब WWE के फ्यूचर हैं. उन्होंने फेमी की तारीफ की. एरीना में बैठे सभी फैंस ने उनके लिए तालियां बजाईं. (Photo: WWE.com)

ट्रिपल एच ने दिया ट्रिब्यूट

ट्रिपल एच ने दिया ट्रिब्यूट4 / 6

ट्रिपल एच ने लैसनर के रिटायर होने के बाद कुछ दिन बाद उन्हें ट्रिब्यूट दिया है. उन्होंने एक्स पर थैंक्यू ब्रॉक लिखा. द गेम ने भी बता दिया है कि अब लैसनर का जलवा रिंग में देखने को नहीं मिलेगा. ट्रिपल एच और ब्रॉक लैसनर का रिश्ता पहले से बढ़िया रहा है. दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ट्रिपल एच ने डाली तस्वीरें

ट्रिपल एच ने डाली तस्वीरें5 / 6

ब्रॉक लैसनर के रिटायरमेंट पर ट्रिपल एच भी भावुक लगे. उन्होंने लैसनर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इन दोनों के बीच रिंग में तगड़ी राइवलरी भी रही थी. द गेम ने पुरानी तस्वीरें शेयर कर द बीस्ट को याद किया. ट्रिपल एच के इस कदम की जरूर तारीफ की जाएगी. (Photo: Triple H X)

लैसनर की फेमी के साथ तगड़ी राइवलरी

लैसनर की फेमी के साथ तगड़ी राइवलरी6 / 6

ब्रॉक लैसनर की ओबा फेमी के साथ तगड़ी राइवलरी रही. मार्च 2026 में इनके बीच दुश्मनी शुरू हुई थी. रेसलमेनिया 42 में दोनों का मैच हुआ. वहां पर लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद क्लैश इन इटली में लैसनर को जीत मिली. वहीं समरस्लैम में हुए तीसरे मैच में फेमी ने जीत दर्ज की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन