SRH vs KKR: ट्रेविस हेड ने KKR गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 28 गेंदों में खेली विस्फोटक पारी

केकेआर के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ट्रेविस हेड ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी से महफिल लूट ली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने केकेआर के गेंदबाजों की हवा निकाल दी.

Cricket News - 2026-05-03T170041.670
1 / 6

आईपीएल 2026 में 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी कर रही है. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे ट्रेविस हेड ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर केकेआर के खिलाफ धमाल मचा दिया.  

विज्ञापन

हेड की तूफानी पारी

हेड की तूफानी पारी2 / 6

शुरुआती कुछ मैचें में खराब प्रदर्शन करने के बाद ट्रेविस हेड फॉर्म में लौट चुके हैं. उन्होंने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी. अब उन्होंने केकेआर के खिलाफ भी तूफानी अर्धशतक बनाया.

विज्ञापन

61 रन बनाकर मचाया तहलका

61 रन बनाकर मचाया तहलका3 / 6

उन्होंने इस मैच में 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे. हेड ने 217.86 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी. अपनी बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने चारों दिशा में खुलकर शॉट खेला और तहलका मचा दिया. हालांकि 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर हेड को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन लौटा दिया.

44 रनों की साझेदारी की

44 रनों की साझेदारी की4 / 6

इस मैच में हेड और अभिषेक ने मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद को मजबूत शुरुआत नहीं दिलाई. दोनों ने 44 रनों की साझेदारी की. इसके बाद अभिषेक शर्मा पवेलियन लौट गए. फिर हेड ने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई.

विज्ञापन

मुंबई के खिलाफ खोला था मोर्चा

मुंबई के खिलाफ खोला था मोर्चा5 / 6

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में हेड ने 76 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 30 गेंदों में 76 रन बनाए थे और हैदराबाद को 244 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की थी.

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर6 / 6

हेड ने अब तक खेले गए 48 आईपीएल मैच में 34.16 की औसत के साथ 1469 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 10 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन