DPL 2026 में पुरानी दिल्ली 6 के इस धाकड़ बल्लेबाज का राज, नंबर 1 पोजीशन पर कब्जा, देखें टॉप 5 रन स्कोरर्स की लिस्ट

Top 5 Run Scorers DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में 7 मैच हो चुके हैं और कुछ बल्लेबाजों का टूर्नामेंट में दबदबा रहा है. आइए DPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.

anuj rawat dev lakra
1 / 6

Top 5 Run Scorers DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 31 जुलाई को हुई थी. इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 7 मैच हो चुके हैं और कुछ बल्लेबाज अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रहे हैं. पुरानी दिल्ली 6 के बल्लेबाजों का DPL 2026 में अब तक दबदबा रहा है. अब तक इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में दो पुरानी दिल्ली के खिलाड़ी हैं. आइए दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं. (Image: Instagram/purani.dilli6)

विज्ञापन

अनुज रावत

अनुज रावत2 / 6

पुरानी दिल्ली 6 के कप्तान अनुज रावत DPL 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने दो मैचों में हिस्सा लिया है और 181.17 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए हैं. (Image: Instagram/purani.dilli6)

विज्ञापन

यश ढुल

यश ढुल3 / 6

यश ढुल ने दिल्ली प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में भी खूब रन बनाए थे और अब DPL 2026 में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने 3 मैचों में 39.00 के औसत से 117 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 177.27 का रहा है. (Image: Instagram/centraldelhikings.dpl)

देव लाकरा

देव लाकरा4 / 6

पुरानी दिल्ली 6 के देव लाकरा टॉप 5 रन स्कोरर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 2 मैचों में हिस्सा लेते हुए 117 रन बनाए हैं. उन्होंने 58.50 के औसत से बल्लेबाजी की है और उनके नाम अब तक दो अर्धशतक हैं. (Image: Instagram/purani.dilli6)

विज्ञापन

आयुष दोसेजा

आयुष दोसेजा5 / 6

वेस्ट दिल्ली लायंस के आयुष दोसेजा ने दो मैचों में 52 के औसत से अब तक 104 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 84 रहा है. दोसेजा ने 152.94 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. (Image: Instagram/westdelhilions_)

जोंटी सिद्धू

जोंटी सिद्धू6 / 6

सेंट्रल दिल्ली किंग्स के जोंटी सिद्धू ने भी बल्लेबाजी से प्रभावित किया. उन्होंने 3 मैचों में 33.33 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 192.3 का रहा है. (Image: Instagram/centraldelhikings.dpl)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन