IPL इतिहास में पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज, पंजाब का ये बल्लेबाज 2 बार कर चुका है ये कमाल

आईपीएल के इतिहास में ऐसे केवल 5 बल्लेबाज ही हैं जो कि मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने का कमाल कर चुके हैं. इस लिस्ट में एक बल्लेबाज ऐसा है जो कि 2 बार ये कारनामा कर चुका है. यहां देखें पूरी लिस्ट

jacket (95)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है. आईपीएल 2026 अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है. इस बार बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने- सामने हैं. इस मैच में प्रियांश आर्य ने पहली गेंद पर छक्का जड़ इतिहास रचने का काम किया. आइए उन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने आईपीएल मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाया है.

विज्ञापन

नमन ओझा

नमन ओझा2 / 6

आईपीएल 2009 में नमन ओझा ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए केकेआर के ब्रैड हॉज की गेंद पर मैच की शुरुआत छक्के से की थी. वह आईपीएल इतिहास में मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली3 / 6

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ये भी कमाल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया था. उन्होंने वरुण एरोन के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए साल 2019 में मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने का कारनामा किया था. 

फिल सॉल्ट

फिल सॉल्ट4 / 6

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने साल 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नुवान तुषारा के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर मैच की शुरुआत की थी. उन्होंने कोलकाता के मैदान पर छक्का जड़ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था. 

विज्ञापन

प्रियांश आर्या

प्रियांश आर्या5 / 6

प्रियांश आर्या आईपीएल में 2 बार ये कमाल कर चुके हैं. पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था तो वहीं आईपीएल 2026 में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर छक्का जड़ मैच की शुरुआत की.

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल6 / 6

राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल भी इस कमाल की लिस्ट में शामिल हैं. साल 2026 में जयपुर के मैदान पर मिचेल स्टार्क के खिलाफ मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन