IPL 2026 के बाद इन 5 गेंदबाजों की होगी टीम इंडिया में एंट्री! लिस्ट में 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों का नाम

IPL 2026 के बाद टीम इंडिया की टी20 टीम में कुछ बड़े बदलाव होते नजर आ सकते हैं, जिसके तहत श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी जाने की बात सामने आ रही है. इसी के साथ इन 5 गेंदबाजों की भी टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लिस्ट में 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है.

jacket (34)
1 / 6

IPL 2026: भारत में इन दिनों आईपीएल की धूम देखने को मिल रही है. हर टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मैचों में अपना दम दिखा रहे हैं. आईपीएल 2026 पर बीसीसीआई की खास नजर बनी हुई है. टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है. हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बोर्ड ने 5 गेंदबाजों पर नजर बनाई हुई है. ये खिलाड़ी अगर अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हैं तो टी20 टीम इंडिया एंट्री कर सकते हैं. इन 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में 2 अनकैप्ड खिलाड़ी का नाम भी शुमार है.

विज्ञापन

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई 2 / 6

राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2026 में टीम इंडिया के लिए टी20 मैच खेला था. RR के लिए खेलते हुए उन्होंने 8 मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं. उनकी एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. 

विज्ञापन

अशोक शर्मा

अशोक शर्मा3 / 6

गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने हर किसी को अपनी तेज गति से प्रभावित किया है. अभी तक खेले 6 मैचों में वो 6 विकेट चटका चुके हैं और जल्द ही टीम इंडिया में खेलते हुए नजर भी आ सकते हैं. अभी तक वो अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. 

खलील अहमद

खलील अहमद4 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले खलील अहमद का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने इस सीजन चोटिल होने से पहले टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. साल 2024 में वो आखिरी बार टीम इंडिया के लिए टी20 मैच खेले थे. उन्होंने 18 टी20I मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा5 / 6

गुजरात जाइंट्स के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी टी20 टीम इंडिया ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं और पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं. उन्होंने टी20 टीम इंडिया के लिए अभी तक केवल 5 मैच खेले हैं. 

कार्तिक त्यागी

कार्तिक त्यागी6 / 6

केकेआर के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी इस सीजन बेहतरीन लय में गेंदबाजी कर रहे हैं. उनकी स्पीड और लाइन लेंथ कमाल की नजर आ रही है. मैनेजमेंट की नजरें लगातार उनके ऊपर बनी हुई हैं और वो जल्द ही टीम इंडिया का हिस्सा भी बन सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन