Oba Femi नहीं, ये 3 WWE स्टार्स दे सकते थे Brock Lesnar को इतिहास की सबसे यादगार विदाई
WWE रिंग में अब ब्रॉक लैसनर नज़र नहीं आने वाले हैं. उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है. ओबा फेमी के साथ उनका आखिरी मैच हुआ था. फेमी के अलाव कुछ रेसलर्स हैं जिनके साथ कंपनी ने लैसनर का आखिरी मैच कराना चाहिए था.

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर ने कई सालों तक काम किया. उन्हें विंस मैकमैहन ने लगातार पुश दिया. हमेशा बड़े मैचों में वो नज़र आए. पार्ट टाइमर होने के बावजूद उन्हें बढ़िया पैसा दिया गया. लैसनर के पास हासिल करने के लिए कुछ नहीं है. उन्हें फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जाएगा. लैसनर ने ओबा फेमी के खिलाफ अपना आखिरी मैच लड़ा. इसे लेकर लगातार चर्चा चलती रहती है. कुछ लोगों का कहना है कि फेमी के साथ उनका अंतिम मैच नहीं होना चाहिए थे. यहां हम आपको तीन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनके साथ उनका अंतिम मैच कराया जा सकता था. उन्हें बेहतर विदाई मिल सकती थी.
कब लड़ा आखिरी मैच?
2 / 6ब्रॉक लैसनर की रेसलमेनिया के पहले से ओबा फेमी के साथ राइवलरी शुरू हुई. दोनों के बीच पहले दो मुकाबले हुए. 1-1 की बराबरी हुई. अगस्त की शुरुआत में हुए समरस्लैम में लैसनर और फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच हुआ था. वहां पर लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. ये लैसनर के करियर का आखिरी मैच था. लैसनर ने माइक लेकर कहा कि फेमी फ्यूचर हैं. उन्होंने फेमी से हाथ भी मिलाया. ये बहुत ही शानदार पल सभी के लिए था. (Photo: WWE.com)
ब्रॉक लैसनर ने किया ऐलान
3 / 6ब्रॉक लैसनर ने समरस्लैम के बाद पैट मैकफी के शो में बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वो अब रिटायर हो गए हैं. उन्होंने बताया कि ओबा फेमी के साथ उनका आखिरी मैच था. लैसनर ने मैच के बाद भी इस बात के संकेत दे दिए. लैसनर ने साफ कर दिया कि अब उनकी वापसी की कोई इच्छा नहीं है. लैसनर के इस ऐलान के बाद करोड़ों लोगों का दिल टूट गया था. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस से हो सकता था मैच
4 / 6रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का इतिहास काफी तगड़ा है और इस बारे में सभी जानते हैं. रेंस की सफलता के पीछे लैसनर का बहुत बड़ा हाथ है. लैसनर और रेंस के बीच कई ऐतिहासिक मैच हुए हैं. दोनों के मुकाबलों को आज भी याद किया जाता है. लैसनर ने ही रेंस को ऊपर उठाया. कंपनी ने लैसनर का आखिरी मैच रेंस के साथ बुक करना चाहिए था. कहीं ना कहीं इस मुकाबले से फैंस खुश हो जाते. कंपनी को भी काफी फायदा होता. (Photo: WWE.com)
गुंथर के साथ ड्रीम मैच
5 / 6गुंथर और ब्रॉक लैसनर के बीच कई सालों से फैंस ड्रीम मैच का इंतजार कर रहे हैं. अब तो लैसनर रिटायर हो गए हैं. फैंस को ये मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा. गुंथर ने गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को रिटायर किया. सभी लोगों का कहना था कि वो लैसनर को भी विदाई देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कहीं ना कहीं कंपनी ने लैसनर का आखिरी मुकाबला गुंथर के साथ बुक करना चाहिए था. दोनों एक क्लासिक मैच फैंस को दे सकते थे. (Photo: WWE.com)
ब्रॉन ब्रेकर
6 / 6ब्रॉन ब्रेकर फ्यूचर स्टार हैं. कंपनी ने पिछले साल ब्रेकर और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच टीज भी किया था. ब्रेकर को अगला लैसनर भी कहा जाता है. वो उन्हीं के अंदाज में काम कर रहे हैं. ब्रेकर के साथ भी लैसनर का आखिरी मैच कराया जा सकता था. उनका करियर इसके बाद संवर सकता था. ब्रेकर पिछले कुछ सालों से बढ़िया काम भी कर रहे हैं. वो भी लैसनर को खास विदाई देने के हकदार थे. कंपनी ने उनसे बड़ा मौका छीन लिया. (Photo: WWE.com)