WWE में The Rock की ब्लॉकबस्टर वापसी का ऐलान, ब्लडलाइन के साथ मचाएंगे धमाल
WWE में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. लंबे समय से वो रिंग में नज़र नहीं आए हैं. फैंस उनका इंतजार कर रहे हैं. खैर अब उनकी वापसी होने वाली है. कंपनी ने इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं.

The Rock: WWE रिंग में द रॉक को ना आए हुए लंबा समय हो गया है. फैंस उनका इंतजार कर रहे हैं. कोडी रोड्स और रोमन रेंस के साथ उनका ड्रीम मैच भी बचा हुआ है. रॉक ने कई साल तक रिंग में लगातार एक्टिव होकर दर्शकों का मनोरंजन किया. अपनी कॉमेडी टाइम और प्रोमो के लिए वो जाने जाते हैं. 2024 में भी उन्होंने वापसी की. रेसलमेनिया में उन्होंने मैच लड़कर सभी को खुश किया. खैर अब एक अच्छी खबर उन्हें लेकर सामने आ रही है. वो WWE में नज़र आने वाले हैं. कंपनी ने इसका ऐलान भी कर दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE रिंग में अंतिम बार कब आए थे?
2 / 6द रॉक WWE रिंग में अंतिम बार पिछले साल की शुरुआत में नज़र आए थे. एलिमिनेशन चैंबर में उन्होंने एंट्री की थी. रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. सीना ने कोडी की हालत खराब कर दी थी. रॉक इसके बाद से टीवी पर नहीं दिखे हैं. इस वजह से फैंस उनसे नाराज भी चल रहे हैं. लगा था कि वो सीना और कोडी की राइवलरी में बने रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सीना के रिटायरमेंट टूर में भी वो मौजूद नहीं थे. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी थी. (Photo: WWE.com)
द रॉक को लेकर बड़ा ऐलान
3 / 6WWE लगातार नए टैलेंट को साइन करता रहता है. कंपनी ट्रायआउट्स का आयोजन भी करती है. जल्द ह हैवाई में एक ट्रायआउट होने वाला है. वहां पर द रॉक भी शामिल होंगे. कंपनी ने उनके अलावा द उसोज़ और रोमन रेंस को भी एडवर्टाइज किया है. 16 और 17 अक्टूबर को इसका आयोजन होने वाला है. द रॉक ब्लडालइन के साथ वहां पर दिखेंगे. हो सकता है कि वहां से कोई स्टोरी आगे के लिए तैयार हो जाए. (Photo: WWE.com)
रेसलमेनिया 43 में दिख सकता है जलवा
4 / 6रेसलमेनिया 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में होने वाला है. कंपनी इसकी तैयारी में लगी हुई है. सऊदी के साथ WWE ने तगड़ी डील की है. बड़े रेसलर्स वहां पर नज़र आएंगे. द रॉक भी वहां पर आने वाले हैं. अभी उनके रोल का खुलासा नहीं हुआ है. रॉक ने कहा कि वो अगले साल मेगा इवेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं. ट्रिपल एच और क्रिएटिव टीम जरूर उनके लिए कुछ ना कुछ प्लान करेगी. हो सकता है कि उनका किसी युवा रेसलर के साथ सैगमेंट हो जाए. इसकी भी बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस के साथ कब होगा मैच?
5 / 6WWE फैंस द रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच का इंतजार भी कर रहे हैं. 2024 में ये मुकाबला होने वाला था. रॉक ने इसके बीज भी बो दिए थे. कोडी रोड्स की वजह से प्लान में अंतिम समय में बदलाव करना पड़ा. अब सवाल ये है कि ट्रिपल एच कब मुकाबला प्लान करेंगे. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगले साल रेसलमेनिया में दोनों की टक्कर हो सकती है. ये रॉक के करियर का आखिरी मुकाबला भी हो सकता है. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स के साथ राइवलरी अधूरी
6 / 6द रॉक की 2024 में कोडी रोड्स के साथ शानदार राइवलरी रही थी. रेसलमेनिया में रॉक और रोमन रेंस ने मिलकर सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स को हराया था. इसके बाद से दोनों की दुश्मनी जारी है. अभी तक इसका अंत नहीं हुआ है. पिछले साल की शुरुआत में भी कोडी को रॉक ने खूब परेशान किया था. फैंस इन दोनों के बीच मैच का इंतजार भी कर रहे हैं. रॉक ने खुद कहा था कि कोडी के साथ उनका बिजनेस अभी अधूरा है. अब देखना होगा कि इनका मुकाबला कब होगा. (Photo: WWE.com)