एस श्रीसंत पर लगा 3 साल का बैन हुआ खत्म, क्रिकेट जगत में बड़ा फैसला

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के लिए गुड न्यूज आई है. केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने उन पर से 3 साल का लगाया हुआ बैन हटा लिया है. पिछले साल श्रीसंत ने कुछ ऐसा कर दिया था, जिसकी वजह से एसोसिएशन को बैन लगाना पड़ा था.

Cricket News - 2026-07-01T163626.104
1 / 6

S Sreesanth: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को राहत की खबर मिली है. पिछले साल ही केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA)ने श्रीसंत पर 3 साल का बैन लगा दिया था. लेकिन अब उनपर से बैन हटा दिया गया है. क्या है मामला आइए जानते हैं. Image Source: S Sreesanth/X  

विज्ञापन

3 साल के लिए कर दिया गया था बैन

3 साल के लिए कर दिया गया था बैन2 / 6

केसीए ने श्रीसंत को पहले वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से की गई टिप्पणियों के लिए तीन साल के लिए निलंबित कर दिया गया था. श्रीसंत ने एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद एसोसिएशन ने कहा कि उनके द्वारा की गई टिप्पणी से एसोसिएसन को ठेस पहुंची है. Image Source: S Sreesanth/X

विज्ञापन

श्रीसंत ने मांगी थी माफी

श्रीसंत ने मांगी थी माफी3 / 6

इसके बाद, श्रीसंत ने केरल क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ अपनी टिप्पणियों पर खेद व्यक्त करते हुए आधिकारिक तौर पर बिना शर्त माफी मांगी थी, जिसके बाद केसीए ने उन्हें माफ कर दिया था. Image Source: S Sreesanth/X

अब 3 साल का बैन हटाया गया

अब 3 साल का बैन हटाया गया4 / 6

1 जुलाई को हुई बैठक में केसीए ने श्रीसंत पर लगाए गए 3 साल के बैन को हटा दिया. प्रतिबंध हटने के बाद, श्रीसंत केरल क्रिकेट लीग (केसीएल) सीजन 3 में एरीज कोल्लम सेलर्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक के रूप में बने रहेंगे. Image Source: S Sreesanth/X

विज्ञापन

तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व

तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व5 / 6

पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने भारत के लिए तीनों ही प्रारूप में प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने 27 टेस्ट मैच में 87 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि 53 वनडे मैचों में उन्होंने 75 विकेट चटकाए हैं. वहीं, 10 टी-20 मैच में उन्होंने 7 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. Image Source: S Sreesanth/X

हरभजन सिंह को दिया चैलेंज

हरभजन सिंह को दिया चैलेंज6 / 6

हाल ही में श्रीसंत ने अपने इंटरव्यू में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह को रिंग में फाइट करने की पेशकश की थी. उन्होंने थप्पड़कांड को याद करते हुए ऐसा किया था. आईपीएल 2008 के दौरान हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. Image Source: S Sreesanth/X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन