बेन स्टोक्स के संन्यास पर मचा बवाल, ICC ने ECB को भेजा नोटिस, बताया नियमों का उल्लंघन

बेन स्टोक्स के संन्यास पर आईसीसी ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को एक पत्र लिखा है, जिसमें आईसीसी ने दावा किया है कि स्टोक्स के रिटायरमेंट पर नियमों का उल्लंघन हुआ है.

1 / 6

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे मैच से पहले ये फैसला लिया था. अब आईसीसी ने इसे नियम का उल्लंघन बताया है. इसके लिए आईसीसी ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को नोटिस भेजा है. आईसीसी ने इसे खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के क्षेत्रों (पीएमओए) का उल्लंघन करार दिया है. Photo Source: X  

विज्ञापन

आईसीसी ने जारी किया पत्र

आईसीसी ने जारी किया पत्र2 / 6

आईसीसी का कहना है कि बेन स्टोक्स का रिटायरमेंट फिल्माया गया, टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया और दोपहर 3:25 बजे प्रसारकों के साथ साझा किया गया, जो नियम के खिलाफ है. Photo Source: X

विज्ञापन

बताया नियमों का उल्लंघन

बताया नियमों का उल्लंघन3 / 6

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार मैच के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट द्वारा साझा किया गया सोशल मीडिया पोस्ट और फुटेज खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के क्षेत्रों का उल्लंघन करता है. आईसीसी के नियम अनुच्छेद 2.2.11 में कहा गया है कि टीमों द्वारा वीडियो या ऑडियो फुटेज के प्रसारण के उद्देश्य से उपयोग किए जाने वाले किसी भी ड्रेसिंग रूम में कोई स्थापित न हो. Photo Source: X

ईसीबी ने नहीं दिया जवाब

ईसीबी ने नहीं दिया जवाब4 / 6

इसके अलावा आईसीसी ने ये भी कहा है कि पीएमओए में शूट किए गए किसी भी फुटेज में ऑडियो नहीं होना चाहिए और मैच के समापन से पहले इसे जारी नहीं करना चाहिए. हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक ईसीबी ने फिलहाल आईसीसी को जवाब नहीं दिया है. Photo Source: X

विज्ञापन

आईसीसी चेयरमैन की हुई थी मुलाकात

आईसीसी चेयरमैन की हुई थी मुलाकात5 / 6

आईसीसी ने ये पत्र महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से ठीक एक दिन पहले लिखा था. ये मैच लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया था. इस दौरान ईसीबी के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने विश्व क्रिकेट की शासी निकाय के अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की थी. Photo Source: X

16 साल तक इंग्लैंड के लिए खेले बेन स्टोक्स

16 साल तक इंग्लैंड के लिए खेले बेन स्टोक्स6 / 6

35 साल के बेन स्टोक्स ने साल 2011 से लेकर साल 2026 तक इंग्लैंड का प्रतिनिधित्न किया. इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के लिए 122 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी-20 मैच खेले. उन्होंने लगभग 16 साल इंग्लैंड के लिए खेला. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन