WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया की 'अग्निपरीक्षा', श्रीलंका दौरे पर एक भी गलती से टूट सकता है सपना, जानें पूरा समीकरण

WTC Final: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया की राह मुश्किल हो गई है. भारत के पास अब सिर्फ 9 टेस्ट बचे हैं और हर मुकाबला करो या मरो जैसा है. श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले यहां जानिए क्या है पूरा समीकरण.

India Test Team (PIC Credit -AI)
1 / 8
India Test Team (PIC Credit -AI)

Team India WTC Final Qualification Scenario: टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है. यह सीरीज भारत के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए बेहद अहम है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए इस सीरीज का हर मैच 'करो या मरो' जैसा है, जहां एक गलती भी पूरा खेल बिगाड़ सकती है. (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

भारत के लिए WTC फाइनल की राह मुश्किल

भारत के लिए WTC फाइनल की राह मुश्किल2 / 8

टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल खेलने की राह मुश्किल नजर आ रही है. फिलहाल भारतीय टीम WTC पॉइंट्स टेबल में 9 मैचों में 4 जीत, 4 हार और एक ड्रॉ के साथ 48.15 प्रतिशत अंक (PCT) लेकर 5वें स्थान पर है. भारत इस समय बांग्लादेश से भी नीचे खिसक चुका है. हालांकि, टीम के पास अभी 9 टेस्ट मैच बाकी हैं, लेकिन अब कोई गलती की गुंजाइश नहीं बची है.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

क्लीन स्वीप से मिलेगी बड़ी राहत

क्लीन स्वीप से मिलेगी बड़ी राहत3 / 8

ऐसे में श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को हर हाल में शानदार प्रदर्शन करना होगा और जीत हासिल करनी होगी. भारत के लिए सबसे अच्छी स्थिति तब होगी, जब वह श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर 2-0 से क्लीन स्वीप कर दे. ऐसा होने पर टीम इंडिया का PCT बढ़कर 57.58 हो जाएगा. हालांकि, इसके बावजूद भारत पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर ही रहेगा, क्योंकि 58.33 PCT के साथ बांग्लादेश चौथे स्थान पर बना रहेगा.  (PIC Credit -AI)

एक हार भी बिगाड़ सकती है खेल

एक हार भी बिगाड़ सकती है खेल4 / 8

हालांकि, इस सीरीज में एक भी हार टीम इंडिया का खेल बिगाड़ सकती है. अगर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म होती है, तब भारत का PCT मामूली बढ़कर 48.48 हो जाएगा और टीम 5वें स्थान पर ही कायम रहेगी. लेकिन इससे टीम की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

0-2 की हार बन सकती है बड़ा झटका

0-2 की हार बन सकती है बड़ा झटका5 / 8

अगर भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट हार जाती है, तो WTC फाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी. ऐसी स्थिति में भारत का PCT गिरकर 39.39 रह जाएगा, जबकि श्रीलंका 61.11 PCT के साथ चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा. हालांकि, 0-2 की हार के बाद भी भारत फाइनल की रेस से बाहर नहीं होगा, लेकिन आगे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ होने वाली सीरीज को देखते हुए यह स्थिति टीम इंडिया के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण बन जाएगी.  (PIC Credit -AI)

श्रीलंका भी भारत को छोड़ा सकता है पीछे

श्रीलंका भी भारत को छोड़ा सकता है पीछे6 / 8

अगर श्रीलंका 1-0 से सीरीज जीतता है, तो उसका PCT बढ़कर 50.00 हो जाएगा और वह भारत को पीछे छोड़ते हुए 5वें स्थान पर पहुंच जाएगा. वहीं, अगर भारत 1-0 से सीरीज अपने नाम करता है, तो उसका PCT बढ़कर 51.52 हो जाएगा और टीम 5वें स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर लेगी. ऐसे में यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया?

WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया?7 / 8

अब भारतीय टीम को WTC फाइनल में खेलना बनाना चाहती है, तो उसे अपने सभी बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे. अगर भारत अपने बाकी बचे सभी 9 टेस्ट जीत जाता है तो उसका PCT 74.07 तक पहुंच जाएगा, जो फाइनल का टिकट लगभग पक्का कर सकता है.  (PIC Credit -AI)

ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर काबिज

ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर काबिज8 / 8

फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 87.50 PCT के साथ टॉप पर काबिज है. इसके बाद साउथ अफ्रीका (75), न्यूजीलैंड (72.22) और बांग्लादेश (58.33) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद है. ऐसे में भारत को सिर्फ अपने मैच जीतने ही नहीं, बल्कि दूसरी टीमों के परिणामों पर भी नजर रखनी होगी.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन