प्रज्ञान ओझा के मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद इन 5 खिलाड़ियों का हो सकता है नुकसान, पहले लगातार मिल रहा था मौका

Indian Cricket Team: अजीत अगरकर ने टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता के रूप में कई खिलाड़ियों को बैक किया था. अब उनके जाने के बाद स्थितियां बदल सकती हैं. प्रज्ञान ओझा के मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद टीम इंडिया के 5 खिलाड़ियों की किस्मत बदल सकती है.

Pragyan Ojha
1 / 6
Pragyan Ojha बने टीम इंडिया के अगले चीफे सिलेक्टर (Pic Credit- BCCI X)

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम में फिलहाल बड़ा बदलाव हुआ है. प्रज्ञान ओझा अब टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता बन गए हैं. ऐसे में वो ही अब टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला करने वाले हैं. जिन खिलाड़ियों को अजीत अगरकर ने बहुत ज्यादा बैक किया था. उनमें से कुछ खिलाड़ियों की किस्मत अब पूरी तरह से बदल सकती है. प्रज्ञान ओझा फिलहाल टीम में मौजूद 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. पहले इन खिलाड़ियों को एक से ज्यादा फॉर्मेट में मौका मिल रहा था. (Pic Credit- BCCI X)

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 2 / 6

दिग्गज रवींद्र जडेजा को प्रज्ञान ओझा ने मुख्य चयनकर्ता बनते ही वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया. जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में लेकिन जडेजा को मौका नहीं मिला. ऐसे में अब स्पिन ऑलराउंडर जडेजा सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं.   (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर 3 / 6

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को अजीत अगरकर तीनों ही फॉर्मेट में मौका दे रहे थे. लेकिन अब सुंदर को वाइट बॉल क्रिकेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. प्रज्ञान ओझा ऑफ स्पिन के रोल नमन धीर को देख रहे हैं. धीर को अब हर वाइट बॉल सीरीज में मौका मिल रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में धीर को ही मौका मिला है.  (Pic Credit- ANI) 

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल4 / 6

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ ही कुछ ऐसा नजर आ रहा है. जायसवाल को लगातार वनडे टीम में मौका दिया जा रहा था. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जायसवाल को जगह नहीं दी गई है. टीम मैनेजमेंट ने बैकअप बल्लेबाज के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया है. गायकवाड़ को अब लगातार चांस दिया जा रहा है.(Pic Credit- yashasvi jaiswal Instagram)

विज्ञापन

सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे5 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भी बैकअप खिलाड़ी के रूप में लगातार अजीत अगरकर मौका दे रहे थे. लेकिन अब शेडगे को मौका नहीं मिल रहा है. टीम मैनेजमेंट अब नीतीश कुमार रेड्डी को ही तीनों ही फॉर्मेट में मौका दिया जा रहा है. शेडगे को अगर अब दोबारा टीम इंडिया में जगह बनाना है, तो उन्हें दोबारा घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा.  (Pic Credit- ANI) 

सारांश जैन

सारांश जैन 6 / 6

ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को अजीत अगरकर ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका दिया था. लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ जब टेस्ट टीम का ऐलान हुआ, तो जैन का नाम लिस्ट में नहीं है. मौजूदा समय को देखें तो जैन का कमबैक भी मुश्किल नजर आ रहा है. वाशिंगटन सुंदर को ही अब प्रज्ञान ओझा मौका दे रही है. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन