इंडिया की T20 टीम में हो सकते हैं 3 बड़े बदलाव, स्टार खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता

Team India: आईपीएल 2026 के दौरान जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, तो समय आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज को ही इसका हिस्सा बनाया गया था. ऐसे में अब जुलाई में होने वाले जिम्बाब्वे सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है. जहां पर कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं.

Indian Cricket Team
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले 4 टी-20 मैचों में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया इंग्लिश टीम से भी 0-1 से पीछे चल रही है. ऐसे में टीम इंडिया के ऊपर कई बड़े सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में बड़े बदलाव की मांग भी उठ रही है. ऐसी स्थिति में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की सीरीज में चयनकर्ता 3 बड़े बदलाव कर सकते हैं. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा 2 / 6

टी-20 टीम के नए उपकप्तान तिलक वर्मा ने हाल के समय में बहुत ज्यादा निराश किया है. वो बल्ले के साथ लगातार धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही अब टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है. तिलक ऐसा ही आईपीएल 2026 में भी खेल रहे थे.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार 3 / 6

अगर टीम मैनेजमेंट तिलक वर्मा को बाहर का रास्ता दिखाती है, तो उनकी जगह रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है. लंबे समय से पाटीदार कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में आरसीबी के कप्तान को अब इनाम मिल सकता है.  (Pic Credit- Rajat Patidar Instagram) 

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 4 / 6

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी खराब प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को दोबारा मौका मिल सकता है. सिराज के बाहर होने के बाद ही कृष्णा को मौका मिला था. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई 5 / 6

स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. बिश्नोई के बाहर जाने के बाद एक बार फिर से कुलदीप यादव का टी-20 टीम में कमबैक हो सकता है.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

टीम इंडिया

टीम इंडिया 6 / 6

इन बदलावों के बाद टीम इंडिया और भी मजबूत हो जाएगी. फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ कमियां नजर आ रही है. जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज को जीतकर टीम इंडिया कमबैक करना चाहेगी. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन