विराट कोहली के फैंस को मिली एक और बुरी खबर, जानिए क्या इंजरी के करेंगे मैदान पर वापसी

Team India: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने ब्लू जर्सी में आखिरी बार 18 जनवरी को खेला था. उसके बाद से ही फैंस उन्हें दोबारा ब्लू जर्सी में देखने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से उनके बाहर होने से टीम को बड़ा झटका लगा है.

Virat Kohli Injury
1 / 6
Virat Kohli Injury

Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से अब विराट कोहली इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. इसी के साथ फैंस का उन्हें जल्द ही दोबारा ब्लू जर्सी में देखने का सपना टूट गया है. कोहली की इंजरी से फैंस खुश नहीं थे, लेकिन अब उन्हें किंग से जुड़ी एक और बुरी खबर मिली है. जिसके कारण किंग कोहली लंबे समय के लिए मैदान से दूर हो सकते हैं. उनकी फिटनेस अपडेट ने सभी को चौंका दिया है.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 फाइनल में कोहली हुए थे चोटिल

आईपीएल 2026 फाइनल में कोहली हुए थे चोटिल2 / 6

स्पोर्ट्स तक की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली को आईपीएल फाइनल के 11वें ओवर में चोट लगी थी. जिसके बाद उन्हें मेडिकल टीम की हेल्प लेनी पड़ी थी. हालांकि उसके बाद वो मैच खत्म करके बाहर आए थे. 

विज्ञापन

डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनोसस टेंडन टियर का शिकार हुए किंग

डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनोसस टेंडन टियर का शिकार हुए किंग  3 / 6

इसी रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली को डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनोसस टेंडन टियर हुई थी. ये इंजरी घुटने के बैक साइड में होती था. अगर इस इंजरी का ग्रेड 2 हुआ है, तो कोहली 8 से 12 हफ्तों तक बाहर हो सकते हैं. वहीं ग्रेड 3 या 4 होने पर 6 महीने तक कोहली क्रिकेट से दूर हो सकते हैं.

बीसीसीआई ने कराया है टेस्ट

बीसीसीआई ने कराया है टेस्ट 4 / 6

इस इंजरी का बीसीसीआई ने अब टेस्ट कराया है. इस टेस्ट के नतीजे आने के बाद ही साफ होगा कि कोहली को इस ग्रेड की चोट लगी था. फिलहाल फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ग्रेड 2 का ही चोट हो, जिससे वो जल्द वापसी कर सके. 

विज्ञापन

4 बड़ी सीरीज मिस कर सकते हैं कोहली

4 बड़ी सीरीज मिस कर सकते हैं कोहली5 / 6

अगर कोहली को ग्रेड 3 या 4 की इंजरी हुई, तो वो अगली 4 वनडे सीरीज मिस कर सकते हैं. वहीं ग्रेड 2 की इंजरी होने पर भी कोहली अफगानिस्तान के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लगा झटका

वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लगा झटका 6 / 6

मौजूदा समय में टीम इंडिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी कर रही है. ऐसे में कोहली की इंजरी से टीम इंडिया की तैयारियों को भी बड़ा झटका लगा है. कोहली लंबे समय से अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन