टीम इंडिया के नए T20 कप्तान का इस दिन होगा ऐलान! सूर्यकुमार यादव का पत्ता कटना तय?

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब सबसे छोटे फॉर्मेट में भी बदलाव के दौर से गुजर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई और चयनकर्ता अब टी-20 फॉर्मेट में एक नए कप्तान की तलाश में नजर आ रही है.

gautam gambhir and suryakumar yadav
1 / 6
gautam gambhir and suryakumar yadav

Team India: टीम इंडिया आईपीएल 2026 के बाद अब आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया पहली बार इस फॉर्मेट को खेलने उतरेगी. ऐसे में पिछले मुकाबले से प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. बीसीसीआई इसी समय कप्तान बदलने का भी बड़ा फैसला करने वाली है.

विज्ञापन

बदल सकता है टी-20 कप्तान

बदल सकता है टी-20 कप्तान 2 / 6

सूर्यकुमार यादव लंबे समय से टी-20 फॉर्मेट में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. भले ही कप्तान के तौर पर उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया हो, लेकिन बल्लेबाजी के तौर पर पिछले 2 साल से लगातार फेल ही हो रहे हैं. ऐसे में कप्तान को बदला जा सकता है.

विज्ञापन

रेस में नजर आ रहे हैं ये 4 नाम

रेस में नजर आ रहे हैं ये 4 नाम  3 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल अगले टी-20 कप्तान के लिए 4 नाम चल रहे हैं. जिसमें श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन का नाम शामिल है. इन खिलाड़ियों ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है.

श्रेयस अय्यर रेस में हैं आगे

श्रेयस अय्यर रेस में हैं आगे 4 / 6

फिलहाल श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के नए टी-20 कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं. अय्यर ने आईपीएल में बतौर कप्तान खुद को साबित किया है. जिसके कारण ही वो सभी की पसंद बने हुए हैं.

विज्ञापन

इस दिन हो सकता है टीम का ऐलान

इस दिन हो सकता है टीम का ऐलान 5 / 6

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 जून को टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है. ऐसे में इसी दिन ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर टीम इंडिया के नए टी-20 कप्तान का ऐलान करेंगे.

आयरलैंड के खिलाफ नए कप्तान के अंडर खेलेगी टीम

आयरलैंड के खिलाफ नए कप्तान के अंडर खेलेगी टीम 6 / 6

भारतीय क्रिकेट टीम 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला खेलने वाली है. जहां पर नए कप्तान के अंडर में पहली बार टीम इंडिया खेलती हुई नजर आएगी. ऐसे में सभी इस सीरीज के लिए उत्साहित हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन