टीम इंडिया के वनडे सेटअप में हो सकती है इन 5 खिलाड़ियों की एंट्री, घरेलू क्रिकेट में मचाया है धमाल

Team India: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 में खिताब अपने नाम किया था. उसके बाद से टीम वनडे वर्ल्ड कप की तलाश में है. ऐसे में टीम इंडिया अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में लगी हुई है. जिसके कारण कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team

Team India: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल फिलहाल वनडे फॉर्मेट के लिए 20 से 22 खिलाड़ियों को तैयार करना चाहती है. फिलहाल 15 खिलाड़ी लगभग तैयार नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके बैकअप को लेकर अब बोर्ड काम करना चाहेगा. जिससे किसी स्टार खिलाड़ी के इंजर्ड होने से टीम का बैलेंस खराब नहीं हो. ऐसे में 5 खिलाड़ियों को वनडे सेटअप में एंट्री मिल सकती है.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन 2 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की भी अब वनडे सेटअप में एंट्री हो सकती है. वो टीम में खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत की जगह ले सकते हैं. संजू का वनडे फॉर्मेट में अब तक का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है.

विज्ञापन

मोहसिन खान

मोहसिन खान 3 / 6

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान को भी मौका मिल सकता है. मोहसिन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं अर्शदीप सिंह बतौर गेंदबाज अब तक वनडे में प्रभावित नहीं कर पाए हैं. मोहसिन अफ्रीका में अपनी हाईट के कारण और प्रभावी हो सकते हैं.

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 4 / 6

श्रेयस अय्यर की इंजरी के बाद गायकवाड़ को मौका मिला था. जहां पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. हालांकि कोच गौतम गंभीर गायकवाड़ को बैकअप के रूप में रखना चाहेंगे. गायकवाड़ बीच के ओवरों में मैच पलट सकते हैं. 

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती  5 / 6

स्पिनरों में वरुण चक्रवर्ती को बैकअप के रूप में रखा जा सकता है. चक्रवर्ती आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी टीम का हिस्सा थे. कुलदीप यादव के इंजर्ड होने पर चक्रवर्ती की टीम की पहली पसंद बन सकते हैं.

शिवम दुबे

शिवम दुबे 6 / 6

हार्दिक पांड्या भी अक्सर इंजरी का शिकार हो जाते हैं. वहीं उनके बैकअप के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी ने निराश किया है. ऐसे में शिवम दुबे को अब वनडे फॉर्मेट में भी बैकअप के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन