RCB vs MI: आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले मुंबई के लिए आई गुड न्यूज, मैच विनर खिलाड़ी पर आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजक रहा है. टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 3 मुकाबले में टीम को जीत मिली है. 7 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई सीजन का अपना 11वां मुकाबला 10 मई को आरसीबी के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. इस मैच से पहले मुंबई के लिए अच्छी खबर आई है.

Cricket News - 2026-05-09T172059.057
1 / 6

सूर्यकुमार की पत्नी ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है. इसलिए खबरें आई थीं कि सूर्यकुमार यादव 10 मई को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे. ये मैच रायपुर में खेला जाना है और उन्होंने टीम के साथ यात्रा भी नहीं की थी.  

विज्ञापन

मुंबई के लिए आई गुड न्यूज

मुंबई के लिए आई गुड न्यूज2 / 6

क्रिकबज के मुताबिक सूर्या आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने के लिए तैयार हैं. उनकी उपलब्धता पर कोई भी संदेह नहीं है. सूर्या ने 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कप्तानी की थी. क्योंकि हार्दिक चोटिल चल रहे हैं.

विज्ञापन

सूर्या खेलेंगे आगामी मैच

सूर्या खेलेंगे आगामी मैच3 / 6

ऐसे में अब सूर्या ही आरसीबी के खिलाफ कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. माना जा रहा था कि सूर्या और हार्दिक की गैरमौजूदगी में आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तानी का जिम्मा दिया जा सकता है. लेकिन अब सूर्या की उपलब्धता से साफ हो गया कि वह कप्तानी संभाल सकते हैं.

हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर संदेह

हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर संदेह4 / 6

लेकिन अगर हार्दिक पांड्या फिट होकर आरसीबी के खिलाफ मुकाबला खेलते हैं तो ऐसे में टीम की कमान भी उन्हीं के कंधों पर होगी. पांड्या ने शुक्रवार को फिटनेस टेस्ट कराया था और शनिवार को उनका फिर से आकलन किया जाएगा. रायपुर में उन्होंने टीम के साथ अभ्यास नहीं किया है. लेकिन उम्मीद है कि वे आज शाम अभ्यास करेंगे.

विज्ञापन

अंक तालिका में कहां पर मुंबई?

अंक तालिका में कहां पर मुंबई?5 / 6

मुंबई इंडियंस 6 अंक के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. आमतौर पर प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 16 अंकों की जरूरत होती है. अगर मुंबई अपने सभी मैच जीतती है तो उसके पास 14 अंक होंगे. हालांकि अभी भी मुंबई के पास प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं.

खराब फॉर्म में सूर्या

खराब फॉर्म में सूर्या6 / 6

सूर्या खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने 9 पारियों में अब तक 144 के स्ट्राइक रेट के साथ 183 रन बनाए हैं. टीम को सूर्या से अब बड़ी उम्मीदें हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन