वनडे विश्व कप 2027 को लेकर सुरेश रैना ने दी भारतीय टीम को चेतावनी, हार्दिक पांड्या को लेकर दिया बड़ा बयान

वनडे विश्व कप 2027 से पहले सुरेश रैना ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है. उन्होंने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ ही में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी उन्होंने अपनी राय रखी है.

Cricket News - 2026-06-12T144347.968
1 / 6

वनडे विश्व कप 2027 की शुरुआत होने में अभी लगभग डेढ़ साल बचे हैं. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर विश्व कप की मेजबानी करेंगे. भारतीय टीम विश्व कप की मजबूत दावेदार मानी जा रही है. पिछली बार भारत ने विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला था. लेकिन टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब सुरेश रैना ने भारतीय टीम और हार्दिक पांड्या को लेकर खास सलाह दी है.  

विज्ञापन

टीम इंडिया का बैकअप तैयार करना जरूरी

टीम इंडिया का बैकअप तैयार करना जरूरी2 / 6

सुरेश रैना को लगता है कि वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या का बैकअप तैयार करना होगा. सुरेश रैना ने टीम मैनेजमेंट से आग्राह किया कि वह ऑलराउंडर के विकल्प को विकसित करने को प्राथमिकता दें. हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. Photo Source: Suresh Raina/ Instagram

विज्ञापन

हार्दिक को लेकर चिंता

हार्दिक को लेकर चिंता3 / 6

हार्दिक को लेकर रैना ने चिंता जताई. उन्होंने कहा "हार्दिक पांड्या को कई बार चोटों का सामना करना पड़ा है, जो चिंता का विषय है. अगले वनडे विश्व कप तक भारत के पास उनके लिए एक भरोसेमंद बैकअप होना चाहिए. Photo Source: Suresh Raina/ Instagram

रैना ने दिया विकल्प

रैना ने दिया विकल्प4 / 6

रैना को लगता है कि नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या के बैकअप बन सकते हैं. उन्होंने कहा "नितीश की बल्लेबाजी पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है. उन्होंने आईपीएल में अच्छी गति और नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की, और उनकी फिटनेस भी अच्छी बनी हुई है. टीम प्रबंधन को उनके कार्यभार को सावधानीपूर्वक प्रबंधित करने और उन्हें लगातार अवसर देने की आवश्यकता होगी."   Photo Source: Suresh Raina/ Instagram

विज्ञापन

रोहित-विराट पर भी खुलासा

रोहित-विराट पर भी खुलासा5 / 6

रैना ने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी बात की. उनका मानना है कि दोनों अनुभवी खिलाड़ी हैं और वनडे विश्व कप में होने से शुभमन गिल को फायदा होगा. उन्होंने कहा "दोनों आईसीसी विश्व कप में रन बनाने में माहिर हैं. उन्होंने आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं और नॉकआउट मैचों में दबाव को संभालना जानते हैं. शुभमन गिल के लिए विश्व कप में भारत की कप्तानी करना और रोहित और विराट का साथ होना बहुत बड़ा फायदा होगा."   Photo Source: Suresh Raina/ Instagram

13 जून से वनडे सीरीज का आगाज

13 जून से वनडे सीरीज का आगाज6 / 6

फिलहाल भारतीय टीम 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. हालांकि इस सीरीज से विराट कोहली चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है.   Photo Source: Mohammed Siraj/ Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन