बैक टू बैक 3 IPL ट्रॉफी जीतने वाले तीन स्टार खिलाड़ी, 1 रहा है CSK-MI के लिए ‘लकी चार्म’

IPL: आईपीएल में सिर्फ 3 बार ऐसा हुआ है, जब कोई भी अपना टाइटल डिफेंड कर पाई है. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद ये कारनामा अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बैक टू बैक ट्रॉफी जीता है. हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने बैक टू बैक 3 ट्रॉफी अपने नाम की है.

Royal Challengers Bengaluru IPL 2026
1 / 6
Royal Challengers Bengaluru IPL 2026

IPL: कुछ खिलाड़ी एक आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना लेकर ही संन्यास तक पहुंच जाते हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने बैक टू बैक सीजन में ट्रॉफी जीती है. इतना ही नहीं 3 खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने बैक टू बैक तीन ट्रॉफी जीती है. इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लकी चार्म खिलाड़ी का नाम भी शामिल नजर आ रहा है. इस खिलाड़ी का एक समय अलग जलवा होता था.

विज्ञापन

सुयश शर्मा

सुयश शर्मा 2 / 6

आरसीबी के स्टार स्पिनर सुयश शर्मा ने अब बैक टू बैक 3 आईपीएल ट्रॉफी जीत ली है. उन्होंने पहले केकेआर के लिए 2024 में खिताब जीता. उसके बाद वो आरसीबी के साथ 2025 और 2026 में आईपीएल चैंपियन बने हैं.

विज्ञापन

कर्ण शर्मा

कर्ण शर्मा 3 / 6

स्पिनर कर्ण शर्मा लगातार 3 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. कर्ण शर्मा ने पहले आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रॉफी जीती. उसके बाद 2017 में मुंबई इंडियंस के लिए तो वहीं 2018 में सीएसके के लिए खिताब जीता था.

लकी चार्म बन गए थे कर्ण शर्मा

लकी चार्म बन गए थे कर्ण शर्मा 4 / 6

3 अलग-अलग टीमों के लिए ट्रॉफी जीतने के कारण ही एक समय कर्ण शर्मा को लकी चार्म कहा जा रहा था. हालांकि बतौर गेंदबाज उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक था. जिसके कारण ही सभी फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर दे रही थी.

विज्ञापन

फिल साल्ट

फिल साल्ट 5 / 6

स्टार इंग्लिश खिलाड़ी फिल साल्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. सुयश शर्मा के साथ ही साथ साल्ट भी आईपीएल 2024 में केकेआर का हिस्सा थे. उसके बाद पिछले 2 सीजन से वो आरसीबी के लिए खेल रहे हैं.

आरसीबी बैक टू बैक ट्रॉफी

आरसीबी बैक टू बैक ट्रॉफी 6 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 17 सालों तक कुछ भी नहीं जीती थी. जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने बैक टू बैक सीजन जीत लिया है. आरसीबी की टीम अब बैक टू बैक 3 ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का प्रयास करेगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन