कभी IPL फाइनल नहीं हारने वाले 5 सुपरस्टार खिलाड़ी, लिस्ट में एक विदेशी खिलाड़ी शामिल

IPL: आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है. फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने गुजरात टाइटंस को बुरी तरह से हरा दिया. इसी के साथ आरसीबी की टीम बैक टू बैक सीजन अपने नाम कर चुकी है. इसी के साथ कुछ खिलाड़ियों ने अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

Royal Challengers Bengaluru
1 / 6
Royal Challengers Bengaluru

IPL: आईपीएल फाइनल के दौरान खिलाड़ियों के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव रहता है. ऐसे में कुछ ही खिलाड़ी इस दबाव से निकल पाते हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी इस दबाव के आगे सरेंडर कर देते हैं. आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अब तक आईपीएल का फाइनल मुकाबला नहीं हरा है. इस लिस्ट में एक विदेशी खिलाड़ी भी नजर आ रहा है. वहीं 4 नाम भारतीय खिलाड़ियों के हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 2 / 6

दिग्गज रोहित शर्मा ने 6 बार आईपीएल फाइनल खेला है और हर बार उन्हें जीत मिली है. रोहित ने 5 ट्रॉफी मुंबई इंडियंस के लिए जीती है. वहीं एक ट्रॉफी उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए भी जीती है.

विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या 3 / 6

ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. क्रुणाल पांड्या ने 5 बार आईपीएल फाइनल खेला है. जिसमें उन्होंने सभी जीते हैं. क्रुणाल ने 3 ट्रॉफी मुंबई इंडियंस के लिए तो वहीं 2 खिताब आरसीबी के लिए जीता है.

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 4 / 6

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अब तक मुंबई इंडियंस के लिए 3 बार आईपीएल फाइनल मुकाबला है. जिसमें तीनों ही बार बुमराह ने मुंबई की टीम को चैंपियन बनाया है. बुमराह का फाइनल में रिकॉर्ड शानदार रहा है.

विज्ञापन

जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड 5 / 6

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी अब इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. हेजलवुड ने भी 3 बार फाइनल खेला और सभी में जीत दर्ज की है. हेजलवुड ने एक फाइनल सीएसके के लिए तो वहीं 2 बार आरसीबी के लिए आईपीएल जीता है.

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव6 / 6

स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. सूर्यकुमार यादव ने भी 3 बार आईपीएल फाइनल खेला है. वहीं तीनों ही बार मुंबई इंडियंस की टीम को जीत मिली है. सूर्या अभी तक कोई भी आईपीएल फाइनल नहीं हारे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन