श्रीलंका क्रिकेट में मचा हड़कंप, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा समेत बोर्ड के सभी सदस्यों ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

Sri Lanka Cricket: श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा भुचाल आ गया है. बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा समेत एग्जीक्यूटिव कमेटी के सभी सदस्यों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ये सभी इस्तीफे तुरंत प्रभाव से स्वीकार भी कर लिए गए हैं.

Sri lanka cricket
1 / 6
Sri lanka cricket

Sri Lanka Cricket President Shammi Silva Resigns: श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सिल्वा के साथ पूरी एग्जीक्यूटिव कमेटी ने भी सामूहिक रूप से पद छोड़ दिया है. इसकी जानकारी खुद बोर्ड ने दी है. बताया जा रहा है कि यह फैसला श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के दबाव के बाद लिया गया है.  

विज्ञापन

शम्मी सिल्वा समेत पूरे श्रीलंका बोर्ड ने दिया इस्तीफा

शम्मी सिल्वा समेत पूरे श्रीलंका बोर्ड ने दिया इस्तीफा2 / 6

SLC ने 29 अप्रैल को एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि अध्यक्ष शम्मी सिल्वा समेत पूरी एग्जीक्यूटिव कमेटी ने इस्तीफा दे दिया है और ये सभी तुरंत प्रभाव से स्वीकार भी कर लिए गए हैं. ये सभी इस्तीफे 28 अप्रैल को हुई एग्जीक्यूटिव मीटिंग के बाद दिए गए. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने हाल ही में एक बयान में बोर्ड में बदलाव को लेकर बात कही थी.

विज्ञापन

अंतरिम बॉडी संभालेगी बोर्ड का चार्ज

अंतरिम बॉडी संभालेगी बोर्ड का चार्ज3 / 6

सरकार और जनता लगातार क्रिकेट बोर्ड में बदलाव की मांग कर रहे थे. इस पूरे मामले की जानकारी राष्ट्रपति और खेल मंत्री सुनील कुमारा गमागे को भी दे दी गई है. अब श्रीलंका बोर्ड की जिम्मेदारी एक अंतरिम कमेटी संभालेगी. खबरें ये भी हैं कि बोर्ड को चलाने के लिए सरकार पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने को कुछ समय के लिए इस अंतरिम बॉडी का प्रमुख बना सकती है.

ICC ले सकती है बड़ा एक्शन

ICC ले सकती है बड़ा एक्शन4 / 6

हालांकि, यह फैसला श्रीलंका के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है. ICC केवल चुनी हुई और स्वतंत्र क्रिकेट बॉडी को ही मान्यता देता है. इससे पहले भी जब श्रीलंका में अंतरिम व्यवस्था लागू की गई थी, तब ICC ने सख्त रुख अपनाया था और फंडिंग रोकने के साथ-साथ कुछ टूर्नामेंट्स की मेजबानी भी छीन ली थी. अब अगर इस बार भी सरकार सीधे तौर पर नियंत्रण संभालती है, तो श्रीलंका क्रिकेट को फिर से ICC के एक्शन का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

2019 से अध्यक्ष पद पर काबिज थे शम्मी सिल्वा

2019 से अध्यक्ष पद पर काबिज थे शम्मी सिल्वा5 / 6

शम्मी सिल्वा के कार्यकाल की बात करें, तो उन्होंने फरवरी 2019 में पहली बार अध्यक्ष पद संभाला था और थिलंगा सुमतिपाला की जगह ली थी. सिल्वा लगातार चार कार्यकाल तक अध्यक्ष बने रहे, जिसमें तीन बार वे निर्विरोध चुने गए.

सिल्वा के कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन गिरा

सिल्वा के कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन गिरा6 / 6

सिल्वा के 7 साल के कार्यकाल में श्रीलंका के पुरुष और महिला टीमों ने एशिया कप तो जीते, लेकिन ICC टूर्नामेंट्स में टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. खासकर पुरुष टीम के प्रदर्शन में भारी गिरावट देखने को मिला. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी श्रीलंकाई टीम जल्द ही बाहर हो गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन