श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, एक दौरे पर जाएगीं 3 अलग टीमें, कप्तान की भी हुई छुट्टी

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा उलटफेर हुआ है. बोर्ड ने अपना वनडे और टी-20 कप्तान बदल दिया है. आगामी दौरे के लिए श्रीलंका की 3 टीमें वेस्टइंडीज का दौरा करेंगी. 3 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा, जबकि 12 जून से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 25 जून से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है.

Cricket News - 2026-05-25T231522.455
1 / 6

Sri Lanka Cricket Team: श्रीलंका ने आगामी दौरे के लिए अपनी 3 टीमों का ऐलान कर दिया है. आईपीएल 2026 के बाद श्रीलंका वेस्टइंडीज का दौर करेगी. टीम के कुछ स्टार खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल 2026 में भाग ले रहे हैं.  वेस्टइंडीज दौरे पर श्रीलंका को टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है. दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज के साथ होगी. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा. श्रीलंका ने सफेद गेंद फॉर्मेट के लिए नया कप्तान नियुक्त किया है.  

विज्ञापन

श्रीलंका को मिला नया कप्तान

श्रीलंका को मिला नया कप्तान2 / 6

वेस्टइंडीज के पूरे दौरे के लिए कुसल मेंडिस को ODI और टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है. इससे पहले टीम की कमान चरित असलंका के पास थी. असलंका टीम का हिस्सा जरूर हैं. लेकिन उनसे कप्तानी छीनी जा चुकी है.

विज्ञापन

दासुन शनाका से छीनी गई टी-20 कप्तानी

दासुन शनाका से छीनी गई टी-20 कप्तानी3 / 6

इसके अलावा टी-20 फॉर्मेट में भी बदलाव किया गया है. दासुन शनाका को कप्तानी से हटाया गया है और जिम्मा कुसल मेंडिस को सौंपा गया है. शनाका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की कप्तानी संभाली थी.

वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका वनडे टीम

वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका वनडे टीम4 / 6

कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस (उप-कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, जेनिथ लियानगे, चैरिथ असलांका, मिलन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन

विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका टी20I टीम

वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका टी20I टीम5 / 6

कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस (उप-कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, लसिथ क्रूसपुले, दासुन शनाका, मिलन रथनायके, डुनिथ वेललेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा

वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका टेस्ट टीम

वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका टेस्ट टीम6 / 6

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, कुसल मेंडिस, मिलन रथनायके, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, इसिथा विजेसुंदरा, कासुन राजिथा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन