IPL 2026: कोई भी बल्लेबाज इस बॉलर को नहीं लगा पाया सिक्स, अब तक फेंक चुका है 72 गेंदें
Sakib Hussain Yet To Concede A Six After 72 deliveries In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग का नाम सुनते ही क्रिकेट फैंस के जेहन में चौके और छक्कों का नजारा घूमने लगता है. इस टूर्नामेंट में बड़े से बड़े गेंदबाजों की जमकर धुनाई होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौजूदा सीजन में डेब्यू करने वाला एक ऐसा गेंदबाज है जिसकी बॉल पर अब तक किसी बैटर ने सिक्स नहीं लगाया.

आईपीएल 2026 में 72 गेंदें फेंककर एक भी छक्का नहीं खाना एक बड़ी अचीवमेंट है जो नामुमकिन सा लगता है. लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलर ने ये मुकाम हासिल कर लिया है, और हर तरफ उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं.
2 / 6इस टेलैंटेड और खुशनसीब गेंदबाज का नाम साकिब हुसैन है जिन्होंने 13 अप्रैल को उन्होंने ऑरेंज आर्मी के तरफ से डेब्यू किया था. इस टीम की तरफ से खेलते हुए 3 मैचों में 4-4 ओवर का स्पेल फेंका है, लेकिन एक भी विपक्षी बल्लेबाज उनकी गेंद को सिक्स के लिए बाउंड्री पार नहीं भेज पाया.
3 / 6राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेलते हुए साबिक हुसैन ने 4 ओवर में 6 की इकॉनमी रेट से 24 रन दिए थे, और धमाकेदार तरीके से 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी.यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई उनके शिकार बने थे.
4 / 6साबिक हुसैन ने अपना दूसरा आईपीएल मैच 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला था, जिसमें 4 ओवर फेंकर उन्होंने 8 की इकॉनमी रेट से 32 रन दिए और शिवम दुबे को अपना शिकार बनाया था. सनराइजर्स हैदराबाद ने ये मुकाबला 10 रनों के अंतर से जीता था.
5 / 6साबिक का तीसरा आईपीएल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था, उन्होंने इस दौरान भी पूरे 4 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 7.2 की इकॉनमी रेट से 29 रन लुटाए और केएल राहुल जैसे अहम खिलाड़ी को आउट किया. एसआरएच ने ये मैच 47 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया.
6 / 6साकिब हुसैन को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की बड़ी खोज कहा जाए, तो शायद गलत नहीं होगा. इस बॉलर को पिछले कई सीजन से इस कैश रिच लीग में बेंच पर बैठना पड़ा, इनका डेब्यू एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर हुआ, और उन्होंने ऐसा इम्पैक्ट डाला कि बड़े-बड़े क्रिकेट एक्सपर्ट उनकी परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गए.