न विराट कोहली.. न हरमनप्रीत कौर, टाइम मैगजीन में सिर्फ इस भारतीय क्रिकेटर ने बनाई जगह

Smriti Mandhana In TIME Magazine: भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना ने टाइम मैगजीन की 2026 के लिए 'खेल जगत के 100 सबसे इंफ्लूएंशियल लोगों' की सालाना लिस्ट में जगह बनाई है. बाएं हाथ की ये बल्लेबाज इस साल चुने गई लोगों की लिस्ट में अकेली भारतीय हैं; ये लिस्ट उन लोगों को पहचान देती है जो खेल की दुनिया में बड़ा असर डाल रहे हैं.

Smriti Mandhana AI Image
1 / 6
AI Image

ताज्जुब की बात ये है कि इस लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव या हरमनप्रीत कौर का नाम नहीं है. मौजूदा लिस्ट ये बता रही है कि वर्ल्ड क्रिकेट में स्मृति मंधाना की इमेज पहले ज्यादा मजबूत होती जा रही है. (AI Image)

विज्ञापन

2 / 6

इस लिस्ट में उन खिलाड़ियों, कोच, एडमिनिस्ट्रेटर, समर्थकों और निवेशकों को शामिल किया गया है जो मॉडर्न को नई दिशा दे रहे हैं. लिस्ट में सबसे आगे बास्केटबॉल के दिग्गज लेब्रोन जेम्स हैं, जबकि अन्य मशहूर नामों में फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो, टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज, गोल्फर रोरी मैकल्रॉय, स्कीयर आइलीन गु और बास्केटबॉल के उभरते सितारे विक्टर वेम्बान्यामा शामिल हैं. (Photo-Instagram/@smriti_mandhana)

विज्ञापन

3 / 6

कई दूसरी बड़ी हस्तियों को भी पहचान मिली है, जिनमें दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट कप्तान टेम्बा बावुमा (जिन्होंने अपनी टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जीत दिलाई), न्यूयॉर्क निक्स के गार्ड जेलन ब्रंसन और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो शामिल हैं. मंधाना का नाम शामिल होने से वो दुनिया के खेलों की सबसे इंफ्लूएंशियल सेलिब्रिटीज में से एक बन गई हैं. (Photo-Instagram/@tembabavuma)

4 / 6

29 साल की भारतीय उप-कप्तान का करियर शानदार रहा है और उन्होंने कई कामयाबियां हासिल की हैं. TIME ने बताया कि वो 'घरेलू वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला, तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली महिला और 17 शतकों के साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल वुमेंस क्रिकेट सेंचुरी लगाने वाली संयुक्त रूप से पहली खिलाड़ी' हैं. साथ ही, ये भी कहा गया कि इस ओपनर के नाम 'लगातार नए रिकॉर्ड बन रहे हैं.' (Photo-Instagram/@smriti_mandhana)

विज्ञापन

5 / 6

स्मृति मंधाना ने एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाली पहली महिला बनकर एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है, जिससे महिला क्रिकेट में उनकी अहमियत और बढ़ गई है. आने वाले दिनों में भी कई रिकॉर्ड्स आपका इंतजार कर रहे हैं. (Photo-Instagram/@smriti_mandhana)

6 / 6

TIME ने कहा, 'लेकिन मंधाना को अपनी टीम की जीत पर सबसे ज्यादा गर्व है. उन्होंने आरसीबी को 2024 और 2026 में वुमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जिताया और पिछले साल आईसीसी वनडे वुमेंस वर्ल्ड कप में भारत की जीत के दौरान उप-कप्तान थीं, साथ ही टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाए.' (Photo-Instagram/@smriti_mandhana)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन