राहुल द्रविड़ के बेटे समेत 11 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, श्रीलंका में नई टीम इंडिया ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

SL U19 vs IND U19: भारततीय अंडर-19 टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कोच और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को अंडर-19 वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है.

Image generated by AI
1 / 6
Image generated by AI

Sri Lanka U19 vs India U19 vs, Anvay Dravid: श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय अंडर-19 टीम ने इतिहास रच दिया है. आज यानी 4 जुलाई (शनिवार) को हंबनटोटा में श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल वनडे मुकाबले में भारत की पूरी प्लेइंग इलेवन ने एक साथ अंडर-19 वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया. क्रिकेट में ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता हैं, जब किसी टीम के सभी 11 खिलाड़ी एक ही मैच में अपना पहला मुकाबला खेल रहे हों.  

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने किया डेब्यू

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने किया डेब्यू2 / 6

यशवर्धन चौहान की कप्तानी वाली टीम में पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को डेब्यू करने का मौका मिला है. अन्वय को पहली बार भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली है और उन्होंने श्रीलंका अंडर-19 टीम के लिए अपने करियर की शुरुआत कर दी है.

विज्ञापन

अन्वय द्रविड़ को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम

अन्वय द्रविड़ को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम3 / 6

अन्वय द्रविड़ एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उन्होंने घरेलू और जूनियर क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली. राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ पहले से ही जूनियर क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं और अब अन्वय भी टीम इंडिया की जर्सी पहनकर द्रविड़ परिवार की क्रिकेट विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं.

कर्नाटक की कप्तानी कर चुके हैं अन्वय

कर्नाटक की कप्तानी कर चुके हैं अन्वय4 / 6

अन्वय द्रविड़ ने हाल ही में वीनू मांकड़ ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक की टीम की कप्तानी संभाली थी. इस टूर्नामेंट में अन्वय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक के लिए 6 पारियों में 55 की औसत से 220 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे पर है भारतीय अंडर-19 टीम

श्रीलंका दौरे पर है भारतीय अंडर-19 टीम5 / 6

भारत और श्रीलंका की अंडर-19 टीमों के बीच फिलहाल 3 मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो यूथ टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे. भारतीय टीम को इस दौरे से भविष्य के कई सितारों की तलाश है और फैंस को उम्मीद होगी कि यह युवा ब्रिगेड श्रीलंका की धरती पर शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का दम दिखाएगी.

पहले अनऑफिशियल वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11

पहले अनऑफिशियल वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 116 / 6

यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी, सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), यशवीर गौड़, अर्जुन राजपूत, शाविन विनोद, मोहित उल्वा, काव्य परेश पटेल और रोहित यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन