शुभमन गिल का क्या है अगला टारगेट? टीम इंडिया के कप्तान ने कह दी 140 करोड़ हिंदुस्तानियों के दिल की बात

Shubman Gill On World Cup 2027: भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि उनकी टीम का मेन टारगेट 2027 का वर्ल्ड कप जीतना है, खासकर तब जब पिछले टूर्नामेंट में वो ट्रॉफी जीतने से काफी नजदीक से चूक गए थे. भारत की लगातार 10 मैच जीतने की शानदार लय के बावजूद, वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

Shubman Gill
1 / 6
Shubman Gill

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स के दौरान जब गिल से आने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल, यही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है.' जाहिर सी बात है गिल ने वही कही जो अरबों भारतीय क्रिकेट फैंस के दिल में गूंजते रहती है.

विज्ञापन

2 / 6

भारत में हुए पिछले फाइनल में मिली करीबी हार के बारे में बात करते हुए गिल ने कहा, 'हमें लगा था कि पिछली बार जब हम भारत में फाइनल खेल रहे थे, तो हम जीत के बहुत करीब थे. अब दक्षिण अफ्रीका में हमें एक और मौका मिलने वाला है, जो हमारे लिए एक शानदार मौका होगा. देश के लिए किसी भी फॉर्मेट में वर्ल्ड कप जीतना ही सबसे बड़ा लक्ष्य होता है, इसलिए जाहिर है, ये बात कभी-कभी मेरे मन में आती रहती है.' गौरतलब है कि 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में गिल महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे.

विज्ञापन

3 / 6

इसी तरह सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर उन्हें कोई मैच दोबारा खेलने का मौका मिले, तो वो 2023 का वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल होगा, और इस बार वो उसे जीतना चाहेंगे. उन्होंने कहा, 'बिल्कुल, अहमदाबाद में हुआ 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल. मैं उसे दोबारा खेलना और जीतना चाहूंगा.'

4 / 6

टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव ने भारत की 2024 T20 वर्ल्ड कप जीत को ICC टूर्नामेंट्स में भारतीय टीमों की लगातार सफलताओं के लिए एक इंस्पिरेशन बताया.

विज्ञापन

5 / 6

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें बस एक चिंगारी या एक कदम की जरूरत थी, जो हमने 2024 में हासिल कर लिया. इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, फिर 2025 में महिला टीम का वनडे वर्ल्ड कप जीतना, और फिर 2026 में भी जीत हासिल करना.'

6 / 6

सूर्यकुमार ने कहा, 'वो एक कदम बहुत जरूरी था; वो जीत का तजुर्बा सभी के लिए जरूरी था ताकि वे समझ सकें कि आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए कितनी मेहनत और लगन की जरूरत होती है. अब पीछे मुड़कर देखने की कोई जरूरत नहीं है. जब इस शानदार सफर की शुरुआत हो ही गई है, तो चलिए हम ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफियां जीतने की कोशिश करते हैं.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन