शाकिब अल हसन ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- क्रिकेट को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया

बांग्लादेश ने हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था. ऐसे में अब शाकिब अल हसन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है और इस कदम को बड़ा नुकसान भी बताया.

Cricket News - 2026-04-29T184341.959
1 / 6

शाकिब अल हसन फिलहाल बांग्लादेश की नेशनल टीम का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि वह दुनिया की कई लीग्स में खेलते हुए नजर आते हैं. हाल ही में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश ने अपना वाम वापस ले लिया था. ऐसे में अब शाकिब ने सरकार के खिलाफ बड़ा बयान दिया है.  

विज्ञापन

बांग्लादेश ने अपना नाम लिया था वापस

बांग्लादेश ने अपना नाम लिया था वापस2 / 6

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसपर बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने चिंता जताई और इसे बड़ा नुकसान भी बताया.

विज्ञापन

बड़ा नुकसान हुआ- शाकिब

बड़ा नुकसान हुआ- शाकिब3 / 6

शाकिब ने कहा "मुझे लगता है कि यह एक बड़ा नुकसान था. बांग्लादेश क्रिकेट के लिहाज से यह एक बड़ी चूक थी. एक देश के तौर पर हम अपने खिलाड़ियों को विश्व कप में खेलते देखना पसंद करते हैं. हम क्रिकेट प्रेमी देश हैं. मुझे लगता है कि सरकार का विश्व कप में भाग न लेने का फैसला एक बड़ी भूल थी.

बीसीसीआई और बीसीबी के संबंधों को लेकर कहा

बीसीसीआई और बीसीबी के संबंधों को लेकर कहा4 / 6

शाकिब ने बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के संबंधों को लेकर कहा "मुझे लगता है हालात सुधरेंगे. बीसीसीआई और बीसीबी के बीच संबंधों को सुधारने के प्रयास किए जाने चाहिए. मेरा मानना ​​है कि अगर बांग्लादेश भारत का दौरा करे या भारत बांग्लादेश का दौरा करे, तो एक-दो सीरीज हो सकती हैं."

विज्ञापन

साल 2024 में खेले आखिरी इंटरनेशनल मैच

साल 2024 में खेले आखिरी इंटरनेशनल मैच5 / 6

शाकिब ने बांग्लादेश के लिए आखिरी मैच साल 2024 में खेला था. अगस्त 2024 में अवामी लीग की सरकार गिरने के बाद वह बांग्लादेश नहीं लौटे हैं. शाकिब इस पार्टी से सांसद भी थे. वे फिलहाल अमेरिका में रहते हैं. शेख हसीन की सरकार गिरने के बाद शाकिब पर कई मामले दर्ज किए गए थे.

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर6 / 6

शाकिब ने बांग्लादेश के लिए 71 टेस्ट मैच में 4609 रन बनाने के अलावा 246 विकेट लिए हैं. जबकि 247 वनडे मैच में उन्होंने 7570 रन बनाने के अलावा 317 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. इसके अलावा 129 टी-20 मैच में उन्होंने 2571 रन बनाने के साथ-साथ 149 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन