Sanju Samson: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला. टीम इंडिया के स्टार ओपनर संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आए. सैमसन को बाहर करना कई लोगों को हैरान कर गया था और अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर भी टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से निराश नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए अपने विचार सामने रखे. (Image: Instagram/imsanjusamson and AI Generated)
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान

2 / 6
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने पहले कुछ मौकों पर वैभव के बर्ताव की आलोचना की है. हालांकि, X पर वो वैभव के डेब्यू से खुश नजर आए. उन्होंने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के रंगों में देखकर अच्छा लग रहा है.' (Image: AI Generated)
संजू सैमसन को बाहर करने पर भड़के मांजरेकर

3 / 6
संजय मांजरेकर ने टीम मैनेजमेंट पर संजू सैमसन को बाहर करने को लेकर सवाल खड़े किए. संजय ने कहा, 'संजू सैमसन का क्या? उन्हें बाहर कर दिया. आप मजाक कर रहे हो! नहीं, मुझे लगता है कि वो शायद चोटिल हैं. अगर ऐसा नहीं है, तो फिर उन्हें बाहर करना गलत फैसला है. अगर आप वैभव सूर्यवंशी को लाना चाहते थे, तो संजू आसानी से नंबर 3 पर खेल सकते थे.' (Image: Instagram/imsanjusamson)
संजू सैमसन क्यों हुए बाहर?

4 / 6
संजू सैमसन के लिए पिछले तीन मैच बेहद निराशाजनक साबित हुए. उन्होंने पिछले तीन मैचों में मात्र 6 रन बनाए. वो अच्छे टच में नजर नहीं आ रहे थे. इसी वजह से उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया. (Image: Instagram/Indiancricketteam)
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए कितने रन?

5 / 6
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में डेब्यू किया. उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन बनाए. सूर्यवंशी ने दो छक्के जड़े लेकिन वो अपनी इस अच्छी शुरुआत को बड़ा नहीं बना पाए. (Image: AI Generated)
कब होगा तीसरा T20I?

6 / 6
टीम इंडिया T20I सीरीज में 1-0 से पिछड़ रही है. अब तीसरे T20I में उन्हें वापसी करने की सख्त जरूरत है. 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा T20I खेलेगी. (Image: AI Generated)