भारत में लीग खेलने की मिली सजा, बैन हुए 3 स्टार क्रिकेटर, बोर्ड ने किया बड़ा फैसला

अफगानिस्तान के 3 स्टार खिलाड़ियों को बैन कर दिया गया है. ये खिलाड़ी अगले 4 महीने तक इंटरनेशनल और घरेलू मैच नहीं खेल पाएंगे. भारत में लीग खेलने पर अफगानिस्तान क्रिकेट ने बड़ी कार्रवाई की है.

Cricket News - 2026-04-30T152442.173
1 / 6

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला करते हुए अपने 3 स्टार खिलाड़ियों को बैन कर दिया है. अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए ये बड़ी खबर है. इन खिलाड़ियों को भारत में लीग खेलना महंगा पड़ गया है. अब ये खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट 4 महीने के लिए नहीं खेल पाएंगे.  

विज्ञापन

तीन खिलाड़ी हुए बैन

तीन खिलाड़ी हुए बैन2 / 6

समीउल्लाह शिनवारी, आफताब आलम और मोहम्मद शहजाद पर अफगानिस्तान क्रिकेट ने सख्त फैसला किया है और तीनों खिलाड़ियों को 4 महीने के लिए बैन कर दिया है. ये खिलाड़ी भारत में आयोजित हुई लीजेंड्स लीग में खेले थे, जो आईसीसी और बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त नहीं थी.

विज्ञापन

इसलिए लगा बैन

इसलिए लगा बैन3 / 6

अफगानिस्तान का मानना है कि लीजेंड्स लीग आईसीसी और बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त नहीं थी. ऐसे में लीग में फिक्सिंग का खतरा था. इसलिए इन खिलाड़ियों को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से खेलने की अनुमति नहीं मिली थी.

बोर्ड ने नहीं दी थी NOC

बोर्ड ने नहीं दी थी NOC4 / 6

हालांकि इन खिलाड़ियों ने भारत में लीग खेलने से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से NOC मांगी थी. लेकिन बोर्ड ने इसमें काफी देरी कर दी. ऐसे में इन खिलाड़ियों ने बोर्ड से बिना इजाजत मांगे ही लीग खेलने का फैसला किया. बाद में बोर्ड ने इन 3 खिलाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 महीने का बैन लगा दिया है.

विज्ञापन

4 महीने के लिए लगा प्रतिबंध

4 महीने के लिए लगा प्रतिबंध5 / 6

ये खिलाड़ी फिलहाल अफगानिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम से बाहर हैं. हालांकि अगले 4 महीने ये खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट भी नहीं खेल पाएंगे. इन 3 खिलाड़ियों के अलावा इस लीग में असगर अफगान भी खेले थे. लेकिन बोर्ड ने उनपर प्रतिबंध नहीं लगाया, क्योंकि वह इंटरनेशन क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

3 लीग खेलने की इजाजत

3 लीग खेलने की इजाजत6 / 6

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों को केवल 3 विदेशी लीग खेलने की अनुमति दी है, क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ी देश को नहीं बल्कि दुनिया में खेली जा रही लीग को ज्यादा महत्व देते थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन