इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को सैम करन की चेतावनी, दिया चौंकाने वाला बयान

इंग्लैंड दौरे पर चुने गए वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका मिलने की उम्मीद है. हालांकि उनके डेब्यू से पहले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि इंग्लैंड की पिच भारत से अलग है.

Cricket News - 2026-07-04T175629.758
1 / 6

भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. हालांकि इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था. लेकिन दूसरे मैच में उन्हें मौका मिलने की उम्मीद है. हालांकि इससे पहले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने वैभव पर बड़ा बयान दिया है. Photo Created By AI  

विज्ञापन

वैभव शानदार खिलाड़ी हैं

वैभव शानदार खिलाड़ी हैं2 / 6

सैम करन का मानना है कि वैभव एक शानदार खिलाड़ी हैं. लेकिन इंग्लैंड की पिच भारत जैसी नहीं है. इंग्लैंड की पिच पर गेंदबाजों को प्लानिंग करने का समय मिलता है. ऐसे में वैभव के लिए इंग्लैंड की सरजमीं किसी अग्नीपरीक्षा से कम नहीं होगी. Photo Source: X

विज्ञापन

सैम करन ने क्या कहा?

सैम करन ने क्या कहा?3 / 6

सैम करन ने कहा "इंग्लैंड में हालात अलग हैं. यहां की पिच भारत की तुलना में काफी अलग हैं और ऐसे में गेंदबाजों के पास अपना प्लान लागू करने का बेहतरीन मौका रहेगा. भारत में क्रिकेटर होना बड़ी बात है. सबसे बड़ी चुनौती ये होगी कि सूर्यवंशी अपनी लोकप्रियता को कैसे संभालेंगे. लेकिन असली परीक्षा तब होगी जब वो डेब्यू करेंगे." Photo Source: X

4 जुलाई को दूसरा मुकाबला

4 जुलाई को दूसरा मुकाबला4 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. ऐसे में सभी की नजरें भारत की प्लेइंग 11 पर टिकी हुई हैं. देखना दिलचस्प होगा कि मैनेजमेंट वैभव को मौका देती है या नहीं. Photo Source: X

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में शामिल होने का इंतजार

प्लेइंग 11 में शामिल होने का इंतजार5 / 6

इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में वैभव को भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी. लेकिन उन्हें दोनों ही मैच की प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया था. अब वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में प्लेइंग 11 में शामिल होने का इंतजार है. Photo Source: X

वैभव आईपीएल 2026 में मचा चुके हैं धमाल

वैभव आईपीएल 2026 में मचा चुके हैं धमाल6 / 6

वैभव ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे. वैभव ने इस सीजन आईपीएल में 16 मैच में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक बनाए थे. उन्होंने 72 छक्के और 63 चौके अपने नाम करते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा भी जमाया था. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन